पुलिस हिरासत में युवक घायल प्रकरण: लापरवाही पर चार पुलिसकर्मी निलंबित, मुकदमा दर्ज होने की प्रक्रिया शुरू

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
Youth injured in police custody case: Four police personnel suspended for negligence; process to register a case has begun IMAGE CREDIT TO REPORTER

मोदीनगर (शिखर समाचार)। पुलिस हिरासत में संदिग्ध परिस्थितियों में घायल हुए युवक अमित कुमार के मामले ने तूल पकड़ लिया है। घटना के बाद पहले ही रालोद नेताओं और सैकड़ों ग्रामीणों ने निवाड़ी थाने का घेराव कर जोरदार हंगामा किया था। अब प्रशासन ने प्रारंभिक कार्रवाई करते हुए चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।

घटना का विवरण

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

पतला कस्बे के निवासी सुभाष चौधरी का 32 वर्षीय पुत्र अमित कुमार 7 अप्रैल को अपने साथियों के साथ कथित रूप से शराब पी रहा था। इसी दौरान पुलिस मौके पर पहुंची और युवकों के साथ कहासुनी के बाद अमित को हिरासत में लेकर निवाड़ी थाने ले जाया गया। उसे चिकित्सकीय परीक्षण के लिए मुरादनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया जा रहा था।
मुरादनगर पहुंचते ही पुलिस वाहन रुकते ही अमित अचानक उतरकर भाग गया और इसी दौरान एक ट्रक से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे आनन-फानन में गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

ग्रामीणों और नेताओं का विरोध

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/noida-sewer-accident-ceo-takes-strict-action/

इस घटना के विरोध में पतला नगर पंचायत अध्यक्ष रीता चौधरी, निवाड़ी नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल त्यागी, रालोद जिला अध्यक्ष रामपाल चौधरी, अमरजीत सिंह और योगेंद्र पतला के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीणों ने निवाड़ी थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि अमित पुलिस की पिटाई से घायल हुआ है और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसीपी भास्कर वर्मा मौके पर पहुंचे और निष्पक्ष जांच का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया।

चार पुलिसकर्मी निलंबित, मुकदमा दर्ज होगा

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/dr-vineet-utpals-book-on-social-media/

डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्रनाथ तिवारी ने लापरवाही के आरोप में निवाड़ी थाने और पतला पुलिस चौकी पर तैनात उप निरीक्षक लोकेंद्र, उप निरीक्षक शाहिद खान, हेड कांस्टेबल सचिन मोहन तथा कांस्टेबल नरेंद्र को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि घायल युवक के परिजनों से तहरीर प्राप्त कर ली गई है और मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने दोहराया कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की जाएगी और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई होगी।

Share This Article
Leave a comment