गाजियाबाद (शिखर समाचार)। यूपीसीडा के सफाई कर्मचारियों ने चार महीने का वेतन नहीं मिलने पर मंगलवार को विजयनगर इंडस्ट्रियल एरिया में जोरदार प्रदर्शन किया और उन्होंने यूपीसीडा के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की। यूपीसीडा के सफाई कर्मचारियों ने ठेकेदार पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कार्य बहिष्कार करने की चेतावनी भी दी। कर्मचारियों ने बताया कि पिछले 4 महीना से उन्हें वेतन नहीं मिला है और जब भी ठेकेदार से वेतन की मांग करते हैं तो वह टाल मटोल करने लगता है।
बिना वेतन संघर्ष: कर्मचारी चेतावनी देते हुए कार्य बहिष्कार की तैयारी में
बिना वेतन के उन्हें घर चलाने में काफी समस्या आ रही है। कर्मचारियों ने यह भी बताया कि अगर उन्हें वेतन नहीं मिला तो वह कार्य का बहिष्कार कर देंगे। ठेकेदार उन्हें दिन-रात सड़क, पार्क व नालों की सफाई में लगाए रखता है लेकिन उसके बाद भी अगर उन्हें वेतन नहीं दिया जा रहा है, जिस कारण उन्हें अपना घर चलाने में काफी दिक्कत आ रही है और वह अपने परिवार का पालन पोषण नहीं कर पा रहे है। अगर यूपीसीडा ने उनका वेतन जल्द से जल्द नहीं दिया तो वह सभी कार्य बहिष्कार पर चले जाएंगे।
