मेरठ (शिखर समाचार)। भाजपा के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर ग्राम/बस्ती चलो अभियान के तहत क्षेत्र की कई ग्राम पंचायतों में नारी शक्ति के सम्मान और जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान भाजपा नेता पंडित आदेश फौजी ने कहा कि आधी आबादी यानी नारी शक्ति राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी ताकत है और उनकी सक्रिय भागीदारी के बिना विकसित भारत की कल्पना अधूरी है।
ग्राम पंचायतों में नारी शक्ति का सम्मान
कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत बुबकपुर, दबथुवा, कक्केपुर, भूनी और सरूरपुर खुर्द में भाजपा पदाधिकारियों, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और मातृशक्तियों को अंगवस्त्र ओढ़ाकर तथा पत्रक वितरित कर सम्मानित किया गया। साथ ही केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया गया।
नारी सशक्तिकरण पर जोर
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/
पंडित आदेश फौजी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने नारी सशक्तिकरण को विकास की धुरी बनाया है। उन्होंने महिलाओं के लिए विधायी संस्थाओं में आरक्षण को न केवल नीति बल्कि सशक्त लोकतंत्र की दिशा में निर्णायक कदम बताया। सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि वे नारी सशक्तिकरण के इस संकल्प को आगे बढ़ाते हुए सरकार की योजनाओं और प्रेरक विचारों को प्रत्येक मातृशक्ति तक पहुंचाएं।
कार्यक्रम का शुभारंभ और प्रमुख उपस्थित अधिकारी
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/decorated-a-government-school-with-her-salary/
कार्यक्रम का शुभारंभ सरूरपुर खुर्द मंडल अध्यक्ष आदेश कसाना के आवास से किया गया, जहां 51 पदाधिकारियों की माताओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बूथ अध्यक्ष रामकुमार त्यागी, सचिन चौधरी, धर्मेंद्र चौधरी, अंकित पांचाल, अभिषेक शर्मा, रजनीश त्यागी, जितेंद्र गोस्वामी, वेदपाल गिरी सहित कई कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मंडल उपाध्यक्ष प्रदीप शर्मा, दीपक शर्मा, रूचिन त्यागी, पंकज शर्मा, योगेश गोस्वामी, जोनी चौधरी, रविंद्र कश्यप समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
