महिला कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ, 12 राज्यों की 28 टीमों ने लिया भाग

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Women’s Kabaddi competition inaugurated, 28 teams from 12 states participated IMAGE CREDIT TO REPORTER

मोदीनगर (शिखर समाचार)।
गोविंदपुरी स्थित छाया पब्लिक स्कूल में शनिवार से पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को समर्पित दो दिवसीय अखिल भारतीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन बागपत-मोदीनगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने फीता काटकर एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

12 राज्यों की 28 टीमें ले रही हैं भाग

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

इस प्रतियोगिता में देश के 12 राज्यों की 28 महिला टीमें भाग ले रही हैं, जिससे आयोजन में प्रतिस्पर्धा और उत्साह का माहौल बना हुआ है। उद्घाटन अवसर पर सांसद ने कहा कि यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि बेटियों के सम्मान में इस प्रकार की प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।

उन्होंने कहा कि कबड्डी ग्रामीण क्षेत्र का प्रमुख खेल है, जिसके माध्यम से किसान और सामान्य वर्ग की बेटियां आगे बढ़कर समाज और देश का नाम रोशन कर रही हैं।

बेटियों के सशक्तिकरण पर दिया जोर

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/

सांसद ने यह भी कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर रही है। आज हमारी बेटियां खेलों के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का गौरव बढ़ा रही हैं।

खिलाड़ियों और अतिथियों का सम्मान

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/decorated-a-government-school-with-her-salary/

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों के वरिष्ठ खिलाड़ियों गुलशन कुमार रावत, दर्शन लाल शर्मा, सुधीर राठी और तेजपाल सिंह सहित कई खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता के संयोजक डॉ. अरुण त्यागी ने सभी अतिथियों को प्रतीक चिन्ह एवं पगड़ी भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन गुलशन कुमार रावत ने किया।

गणमान्य लोगों की रही उपस्थिति

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/bank-of-baroda-celebrate-118th-foundation-day/

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष विनोद वैशाली, सहकारी गन्ना समिति अध्यक्ष राजन चौधरी, रालोद जिला अध्यक्ष रामपाल चौधरी, अमरजीत सिंह बिड्डी, पूर्व विधायक प्रशांत चौधरी, विद्यालय संचालक अखिलेश द्विवेदी सहित नगर के अनेक गणमान्य लोग, खिलाड़ी एवं कोच उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment