पत्नी और प्रेमी निकले हत्यारे, गढ़ नगर में ब्लाइंड मर्डर का पुलिस ने किया खुलासा

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Wife and her lover turned out to be the murderers; police uncovered the blind murder in Garh Nagar. IMAGE CREDIT TO POLICE

गढ़मुक्तेश्वर (शिखर समाचार)

गढ़ नगर के मोहल्ला आदर्शनगर में हुए राजपाल हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। गढ़मुक्तेश्वर पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

हत्या की योजना और खुलासा

ALSO READ:https://www.aajtak.in/uttar-pradesh/story/ghaziabad-bank-guard-shoots-dead-manager-in-loni-over-leave-dispute-lclam-rpti-2497998-2026-03-16

सीओ गढ़ स्तुति सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आदर्शनगर में हुए इस ब्लाइंड मर्डर का सफल अनावरण कर लिया गया है। जांच में सामने आया कि मृतक राजपाल की हत्या उसकी पत्नी रजनी ने अपने प्रेमी बंटी के साथ मिलकर की थी। दोनों के बीच पिछले करीब तीन वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसकी जानकारी राजपाल को हो गई थी और वह इसका विरोध करता था।

इसी विरोध के चलते रजनी और बंटी ने मिलकर योजनाबद्ध तरीके से 17/18 मार्च की रात राजपाल की हत्या कर दी। दोनों ने राजपाल के सिर और मुंह पर लाठी से कई वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद इसे सामान्य घटना दिखाने की कोशिश की गई, लेकिन पुलिस ने मामले की गहराई से जांच करते हुए सच्चाई उजागर कर दी।

गिरफ्तार आरोपी और बरामद सामग्री

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/corporation-officials-hold-joint-meeting/

गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को उनके मकान से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त लाठी (आलाकत्ल) भी बरामद कर ली है। गिरफ्तार अभियुक्तों में रजनी पत्नी राजपाल निवासी मोहल्ला आदर्शनगर तथा बंटी पुत्र बनवारी निवासी मोहल्ला आदर्शनगर शामिल हैं।

इस खुलासे में प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट, उपनिरीक्षक लोकेंद्र कुमार, उपनिरीक्षक कन्हैया लाल, महिला उपनिरीक्षक अंजली यादव समेत पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Share This Article
Leave a comment