गाजियाबाद (शिखर समाचार)।
जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ की अध्यक्षता में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई के दौरान राजस्व विभाग, जीडीए, नगर निगम, विद्युत विभाग, स्वास्थ्य विभाग, निर्माण विभाग सहित अन्य विभागों से सम्बंधित प्रार्थना व शिकायती पत्र प्राप्त हुई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को शासन की मंशा अनुरूप त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराने के आदेश दिये।
जनसुनवाई की लाइव मॉनिटरिंग
मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार जनता दर्शन व जनसुनवाई की सीधे सीएम ऑफिस उत्तर प्रदेश से लाइव कनेक्टिविटी के माध्यम से मॉनिटरिंग की जा रही है। जिलाधिकारी ने जनमानस की सुविधा हेतु जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्य दिवस में सुबह 10 से 12 बजे जन शिकायतें सुनेंगे और उनके साथ जूम पर लाइव रहेंगे।
मौके पर ही शिकायतों का निस्तारण
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/
इस दौरान जिलाधिकारी ने कई शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया। जूम के माध्यम से संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर उन्हें शिकायतों से अवगत कराते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के आदेश दिए। उन्होंने जनता से अपील की कि शिकायतों के निस्तारण के लिए सम्बंधित अधिकारी से मिलें और यदि संतोषजनक समाधान न हो तो सीधे जिलाधिकारी से संपर्क करें।
जरूरतमंदों की मदद के लिए अपील
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/decorated-a-government-school-with-her-salary/
जनता दर्शन के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि यदि कोई पीड़ित, मजबूर, निराश्रित या बेसहाय व्यक्ति मिले तो उसे प्रशासन के पास भेजें, ताकि उसकी सहायता की जा सके। जनसुनवाई में जीडीए सचिव विवेक कुमार मिश्र, सिटी मजिस्टेट डॉ. सन्तोष कुमार उपाध्याय, एडीएम ई ज्योति मौर्या, एडीएम एल/ए अवनीश सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
