ग्रेटर नोएडा में खुलेगा वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी का पहला कैंपस, इसी साल शुरू होगी पढ़ाई

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
Western Sydney University to Open Its First Campus in Greater Noida; Classes to Begin This Year IMAGE CREDIT TO प्राधिकरण

ग्रेटर नोएडा (शिखर समाचार)।

Western Sydney University का पहला अंतरराष्ट्रीय कैंपस इसी साल Greater Noida में शुरू होने जा रहा है। यह कैंपस Greater Noida Industrial Development Authority परिसर स्थित टावर-2 की तीन मंजिलों (6, 7 और 8वें तल) पर स्थापित किया जाएगा। इसके लिए यूनिवर्सिटी ने प्राधिकरण से सालाना 86 लाख रुपये में तीन फ्लोर किराए पर लिए हैं।

मैक्स टावर में आयोजित कार्यक्रम में सौंपे गए दस्तावेज

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

सोमवार को Noida के सेक्टर-16बी स्थित Max Tower में आयोजित कार्यक्रम के दौरान यूनिवर्सिटी के प्रतिनिधियों ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को परफॉरमेंस गारंटी से जुड़े दस्तावेज सौंपे। यूनिवर्सिटी की प्रॉपर्टी एंड कमर्शियल ऑफिसर Marion Johns ने बताया कि कैंपस को शुरू करने की प्रक्रिया जल्द शुरू कर दी जाएगी।

इस कैंपस के शुरू होने से ग्रेटर नोएडा को वैश्विक शिक्षा और इनोवेशन हब के रूप में स्थापित करने में बड़ी मदद मिलेगी। साथ ही Uttar Pradesh को अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक संस्थानों के लिए एक प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में भी यह महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ N. G. Ravi Kumar के नेतृत्व में इस परियोजना को जल्द शुरू कराने के लिए प्राधिकरण हर संभव सहयोग दे रहा है।

एआई, एग्रीकल्चर और डेटा साइंस जैसे क्षेत्रों में होगी पढ़ाई

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/

यूनिवर्सिटी प्रतिनिधियों के अनुसार यह कैंपस सस्टेनेबिलिटी, वॉटर मैनेजमेंट, एग्रीकल्चर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और बिजनेस इनोवेशन जैसे क्षेत्रों में वैश्विक स्तर की पढ़ाई, रिसर्च और इंडस्ट्री से जुड़े अध्ययन को बढ़ावा देगा। कैंपस के पहले चरण में बिजनेस एनालिटिक्स, मार्केटिंग, डेटा साइंस, सस्टेनेबल वॉटर फ्यूचर्स और एग्रीकल्चर से जुड़े पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे। दूसरे चरण में इनोवेशन, एंटरप्रेन्योरशिप और सप्लाई चेन मैनेजमेंट से संबंधित शैक्षणिक कार्यक्रम शुरू करने की योजना है।

प्राधिकरण के एसीईओ Saumya Srivastava ने कहा कि वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी का कैंपस खुलने से यह स्पष्ट होता है कि ग्रेटर नोएडा शिक्षा के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर पसंदीदा स्थान बनता जा रहा है। इससे शहर टेक्नोलॉजी, मैन्युफैक्चरिंग और इनोवेशन के केंद्र के रूप में और तेजी से विकसित होगा तथा युवाओं को उद्योगों की जरूरत के अनुसार तैयार करने में भी मदद मिलेगी।

Share This Article
Leave a comment