वेव सिटी पुलिस ने 2 वाहन चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी की 2 मोटरसाइकिल बरामद

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Wave City Police arrested two vehicle thieves and recovered two stolen motorcycles IMAGE CREDIT TO POLICE

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। थाना वेव सिटी पुलिस ने चेकिंग के दौरान दोपहिया वाहन चोरी करने वाले 2 अभियुक्त राहुल और पंकज को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर चोरी की 2 मोटरसाइकिल बरामद की।

दो मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार — दर्जनों मामले दर्ज, पुलिस ने दबोचा आदित्य वर्ल्ड सिटी के पास

ALSO READ:https://www.news18.com/india/north-india-smothered-in-smog-as-delhi-ghaziabad-noida-lead-worst-10-aqi-spots-ws-l-9692700.html

एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि बीती 6 नवंबर 2025 को थाना वेव सिटी पर बुलंदशहर निवासी अंकुर ने मोटरसाइकिल चोरी होने का मुकदमा दर्ज करवाया था। चोरों को गिरफ्तार करने के लिए टीमों का गठन किया गया था। आदित्य वर्ल्ड सिटी से गिरधरपुर जाने वाले तिराहे पर पुलिस चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान पुलिस ने इन दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि इन दोनों की निशानदेही पर चोरी की 2 मोटरसाइकिल बरामद की गई है। राहुल पर 4 और पंकज पर 9 मुकदमें विभिन्न धाराओं में कई पुलिस थानों पर दर्ज है। पुलिस पूछताछ में दोनों अभियुक्तों ने बताया कि वह दोनों मिलकर दोपहिया वाहन चोरी करने का काम किया करते है। उनसे बरामद हीरो डीलक्स मोटरसाइकिल उन्होंने कुछ दिन पहले बम्हेटा से चोरी की थी, वही उनसे बरामद हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल शास्त्री नगर दिल्ली से चोरी की थी।

Share This Article
Leave a comment