पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में वहाब चौधरी बसपा से निष्कासित

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Wahab Chaudhary Expelled from BSP Over Allegations of Anti-Party Activities IMAGE CREDIT TO पूर्व विधायक प्रोफाइल फोटो

मुरादनगर (शिखर समाचार)।

Bahujan Samaj Party के जिलाध्यक्ष Manoj Kumar Jatav ने बताया कि मुरादनगर के पूर्व विधायक Wahab Chaudhary को पार्टी विरोधी गतिविधियों और अनुशासनहीनता के आरोप में पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

शिकायतें और चेतावनियाँ

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

जिलाध्यक्ष ने बताया कि वहाब चौधरी की कार्यशैली और गतिविधियों को लेकर संगठन को लगातार शिकायतें मिल रही थीं। पार्टी की नीतियों और अनुशासन के विपरीत कार्य करने को लेकर उन्हें कई बार चेतावनी दी गई थी और संगठन की मर्यादा का पालन करने के निर्देश दिए गए थे।

निष्कासन का निर्णय

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/

इसके बावजूद उनकी गतिविधियों में कोई सुधार नहीं आया और वे लगातार अनुशासनहीन आचरण करते पाए गए। मनोज कुमार जाटव ने कहा कि संगठन की नीतियों, सिद्धांतों और आंदोलन के हितों को सर्वोपरि रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी में अनुशासन का विशेष महत्व है और किसी भी प्रकार की पार्टी विरोधी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पार्टी और आंदोलन के हितों को ध्यान में रखते हुए वहाब चौधरी को तत्काल प्रभाव से Bahujan Samaj Party की प्राथमिक सदस्यता सहित सभी पदों से निष्कासित कर दिया गया है। साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों के अनुसार कार्य करने का आह्वान भी किया गया।

Share This Article
Leave a comment