मुरादनगर (शिखर समाचार)।
ग्राम कन्नौजा में आयोजित तीन दिवसीय भव्य 51 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का रविवार को श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ समापन हो गया। अंतिम दिन हजारों श्रद्धालुओं ने यज्ञशाला में पहुंचकर वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विश्व शांति और मानव कल्याण के लिए आहुतियां अर्पित कीं।
यज्ञ के उद्देश्य और प्रेरणा
कार्यक्रम के संयोजक प्रदीप राव ने बताया कि यज्ञ के माध्यम से वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है तथा समस्त क्षेत्र को दैवीय शक्तियों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस महायज्ञ के जरिए बच्चों और युवाओं को भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और आदर्श जीवन शैली के प्रति प्रेरित किया गया।
समापन और सांस्कृतिक कार्यक्रम
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/gardener-shoots-bank-manager-dead/
समापन अवसर पर प्रातःकाल वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूर्णाहुति सम्पन्न हुई। इसके उपरांत श्रद्धालुओं के लिए विशाल प्रसाद भंडारे का आयोजन किया गया। शाम को आयोजित भजन-कीर्तन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में श्रद्धालु भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहे।
दीप महायज्ञ और मानव कल्याण की कामना
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/sant-balyogi-umeshnath-maharaj-meets-pm/
इसके बाद आयोजित भव्य दीप महायज्ञ कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने 11 हजार दीप प्रज्वलित कर पूरे परिसर को आलोकित कर दिया और विश्व शांति व मानव कल्याण की कामना की। इस अवसर पर विमल त्यागी द्वारा संचालित सेव लाइफ फाउंडेशन के अंतर्गत चल रहे वृद्धाश्रम एवं अनाथाश्रम के तीन वर्ष पूर्ण होने पर गायत्री परिवार द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन निशी शर्मा ने किया।
प्रमुख उपस्थित गणमान्य व्यक्ति
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/under-the-mission-shakti-campaign/
कार्यक्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी यादव, शिक्षक संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ. अनुज त्यागी, आयुध निर्माणी के कार्यकारी निदेशक कमलेश कुमार, यंत्र वूमेन वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्ष हिना गुप्ता, संयुक्त महाप्रबंधक आयुध निर्माणी नवीन कुमार गहलोत, वरिष्ठ पत्रकार रामकिशन बंधु, पालिका के मनोनीत सभासद अमरीश गोयल, अनिल गोयल, हिन्दू युवा वाहिनी के आयुष त्यागी, नीरज भारद्वाज, हरकरण बंसल, शिवकुमार गोयल, विनोद सोनी, अंबुज कुमार, शर्मिष्ठा त्यागी, ज्ञानेंद्र भारद्वाज, गंगाशरण, डॉ. रामकुमार, अशोक मित्तल, अरविंद त्यागी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
