विजयनगर पुलिस ने 2 दोपहिया वाहन चोर के साथ 1 कार चोर को किया गिरफ्तार

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Vijayanagar police arrested 2 two-wheeler thieves and 1 car thief. IMAGE CREDIT TO POLICE

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। थाना विजयनगर पुलिस ने कार चोरी करने वाले 1 अभियुक्त प्रवीन कुमार को सीएचएसपी स्कूल के पास फ्लाईओवर के नीचे से गिरफ्तार किया। पुलिस ने इसके कब्जे से चोरी की 2 कार, 1 लॉक तोडने की इलैक्ट्रोनिक डिवाइस , 3 कटर, 3 चाबी व 1 फर्जी नम्बर प्लेट बरामद की। इसके अलावा थाना विजयनगर पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी करने वाले 2 अभियुक्त अमन व हैप्पी को लोकोशेड तिराहा के पास चैकिंग के दौरान गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके कब्जे से 4 मोटरसाइकिल भी बरामद की। एसीपी कोतवाली रितेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि दोपहिया वाहन चोरी करने वाले 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है और इनके पास से चोरी की गई 4 मोटरसाइकिल बरामद की गई है। वही कार चोरी करने वाले एक अभियुक्त प्रवीन कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है और उसके पास से चोरी की गई 2 कार बरामद की गई है। अमन व हैप्पी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में भीड़भाड़ वाले इलाकों को चिन्हित कर वहां से दोपहिया वाहन चोरी कर लेते थे। दोपहिया वाहन को चोरी करने के बाद उसे कुछ दिन छुपा के रखते थे और मौका मिलते ही उसे सस्ते दाम का लालच देकर राहगिरों को बेच दिया करते थे। पुलिस पूछताछ में प्रवीन ने बताया कि वह अपनी साथी फैजल के साथ मिलकर घरों के बाहर खड़ी गाड़ियों को चिन्हित करते थे। चिन्हित की गई गाड़ियों को इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की मदद से चोरी कर लिया करते थे।

WhatsApp Image 2025 12 25 at 7.01.06 PM 27
Share This Article
Leave a comment