विजयनगर में आक्रामक श्वानों से मिलेगी निजात, नगर आयुक्त ने डॉग कैचिंग वैन का किया शुभारंभ

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Vijayanagar to get relief from aggressive dogs IMAGE CREDIT TO नगर निगम

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। नगर निगम आक्रामक श्वानों से लोगों को बचाने के लिए लगातार उनका बाध्यकरण करवा रहा है, जिसके लिए नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के आदेश पर प्रत्येक जोन में डॉग कैचिंग वैन की व्यवस्था कराई गई है। बुधवार को नगर आयुक्त तथा विजयनगर जोन के पार्षदों ने निगम मुख्यालय में एक नई डॉग कैचिंग वैन का शुभारंभ किया।

नई डॉग कैचिंग वैन का शुभारंभ

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-ncr-ghaziabad-news-yamuna-river-rise-threatens-loni-villages-and-crops-submerged-24019250.html

इस मौके पर उपमुख्य पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉ. अनुज, मुख्य पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉ. आशीष त्रिपाठी, पार्षद कन्हैया, पार्षद देवनारायण शर्मा, पार्षद भारत गौतम, पार्षद संतोष व अन्य भी उपस्थित रहे। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि पूर्व में 4 डॉग कैचिंग वैन निगम में थीं और रोस्टर के अनुसार निराश्रित स्वान को पकड़ने का कार्य किया जाता था। अब एक नई डॉग कैचिंग वैन का शुभारंभ किया गया है, जिससे सभी जोन के लिए अलग-अलग डॉग कैचिंग वैन सरलता से उपलब्ध हो सकेंगी और एनिमल बर्थ कंट्रोल अभियान में तेजी आएगी।

वैन की विशेषताएं और लाभ

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/police-commissioner-inspects-mission-shakti/

डॉग कैचिंग वैन को विजयनगर क्षेत्र के लिए उपलब्ध कराने के निर्देश टीम को दिए गए। डॉ. अनुज ने बताया कि कोटक बैंक के माध्यम से सीएसआर में गाजियाबाद नगर निगम को डॉग कैचिंग वैन उपलब्ध कराई गई है, जिसमें टीम के बैठने और डॉग कैचिंग के समय उपकरणों को रखने की व्यवस्था भी है। विजयनगर क्षेत्र वासियों के लिए नई डॉग कैचिंग वैन लाभदायक साबित होगी और एनिमल बर्थ कंट्रोल अभियान को गति प्रदान करेगी।

Share This Article
Leave a comment