6 महीने से ज्यादा लंबित विवेचनाओं का जल्द से जल्द हो निस्तारण : केशव कुमार चौधरी

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Keshav Kumar Chaudhary urges the speedy resolution of inquiries pending for more than six months IMAGE CREDIT TO POLICE

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मुख्यालय/अपराध केशव कुमार चौधरी ने रविवार को थाना कोतवाली और थाना विजयनगर में 6 महीने से ज्यादा लम्बित विवेचनाओं के निस्तारण के लिए विवेचकों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने सभी विवेचकों को लंबित सभी विवेचनाओं को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के आदेश दिए। इतना ही नहीं उन्होंने थाना कोतवाली का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना कोतवाली के अंदर सभी व्यवस्थाओं को पुख्ता रखने के आदेश दिए, जिस किसी भी फरयादी को किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं हो। इसी कड़ी में शासन की प्राथमिकताओं का पालन करने के लिए केशव कुमार चौधरी थाना कोतवाली पहुंचे और उन्होंने वहां पर थाना कोतवाली व थाना विजयनगर पर लंबित विवेचनाओं का निस्तारण करने के लिए विवेचकों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने सभी विवेचकों को महिला अपराधों में त्वरित कार्यवाही करने के आदेश दिए। इसके अलावा 6 महीने से ज्यादा लंबित सभी विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के लिए सभी विवेचको को आदेशित किया, जिससे अपराधियों को सख्त से सख्त सजा मिल सके। बैठक के बाद केशव कुमार चौधरी ने थाना कोतवाली का निरीक्षण किया और वहां पर संपूर्ण साफ सफाई बनाने रखने के आदेश थाना अध्यक्ष कोतवाली मनोज कुमार को दिए। इसके अतिरिक्त थाने पर बने मिशन शक्ति केंद्र, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क, मलखाना कक्षा सहित सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी उन्होंने किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी व्यवस्थाओं को पुख्ता रखने के आदेश दिए, जिससे थाने पर आने वाले शिकायतकर्ता को किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं हों। बैठक के दौरान एसीपी कोतवाली रितेश कुमार त्रिपाठी भी मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2025 11 09 at 7.41.33 PM 1
Share This Article
Leave a comment