हापुड़ (शिखर समाचार)। विश्व स्वास्थ्य दिवस 2026 के अवसर पर सरस्वती इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के सामुदायिक चिकित्सा विभाग द्वारा दो दिवसीय ज्ञानवर्धक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम ‘साथ मिलकर स्वास्थ्य के लिए, विज्ञान के साथ खड़े रहें’ रही, जिसका उद्देश्य समाज में वैज्ञानिक सोच और स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देना था।
पहले दिन: मिथक भंजन पोस्टर प्रतियोगिता
कार्यक्रम का आयोजन सामुदायिक चिकित्सा विभागाध्यक्ष डॉ. (ब्रिगेडियर) विनीत रस्तोगी के मार्गदर्शन एवं नोडल अधिकारी डॉ. कोनिका गुप्ता के समन्वय में हुआ। पहले दिन बाह्य रोगी विभाग परिसर में मिथक भंजन पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने स्वास्थ्य संबंधी भ्रांतियों को वैज्ञानिक तथ्यों के माध्यम से प्रस्तुत किया। इस प्रतियोगिता में पलक प्रथम रहीं, जबकि रुचिका, सुरभि गुप्ता एवं सुरुचि कुमारी द्वितीय स्थान पर रहीं। तृतीय स्थान श्रुति मुखर्जी, उत्कर्ष सिंह, स्नेहा धूपर एवं लावण्या को मिला।
दूसरे दिन: वाद-विवाद और जागरूकता गतिविधियां
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/noida-sewer-accident-ceo-takes-strict-action/
दूसरे दिन वाद-विवाद प्रतियोगिता एवं जन-जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं। प्रतियोगिता में ऐश्वर्या कराड, संस्कार माने, रौनक एवं पलक विजेता रहे। इसके साथ ही लघु वीडियो प्रतियोगिता में केशव शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि अभिषेक आनंद एवं अनिकेत द्वितीय तथा नितीश अरोड़ा एवं प्लाबन दास तृतीय स्थान पर रहे।
समापन समारोह और सम्मान
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/decorated-a-government-school-with-her-salary/
कार्यक्रम का समापन पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ, जिसकी अध्यक्षता प्राचार्या डॉ. बरखा गुप्ता ने की। उन्होंने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने पर बल दिया। इस अवसर पर निवेदिता शर्मा, कोठारी पलक महेश एवं पनपालिया पलक सचिन को राज्य स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। संस्थान के वरिष्ठ सलाहकार ब्रिगेडियर डॉ. आर. के. सहगल, महाप्रबंधक एन. वर्धराजन, निदेशक रघुवर दत्त एवं चिकित्सा अधीक्षक मेजर जनरल डॉ. सी. एस. अहलूवालिया ने भी कार्यक्रम की सराहना की, जबकि संस्थापक एवं अध्यक्ष डॉ. जे. रामचंद्रन तथा उपाध्यक्ष रम्या रामचंद्रन ने शुभकामनाएं दीं।
