मुठभेड़ के बाद दो गोवंश तस्कर गिरफ्तार, पुलिस की गोली से हुए घायल

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Two cattle smugglers arrested after an encounter; injured by police gunfire. IMAGE CREDIT TO POLICE

बिजनौर (शिखर समाचार)।

मुठभेड़ के बाद दो गोवंश तस्कर गिरफ्तार

ALSO READ:https://www.aajtak.in/uttar-pradesh/story/ghaziabad-bank-guard-shoots-dead-manager-in-loni-over-leave-dispute-lclam-rpti-2497998-2026-03-16

नहटौर थाना पुलिस ने बीती रात एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए मुठभेड़ के बाद दो शातिर गोवंश तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। जवाबी फायरिंग में दोनों आरोपियों के पैरों में गोली लग गई, जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो तमंचे, जिंदा कारतूस और पशु कटान के उपकरण बरामद किए हैं।

चेकिंग के दौरान पुलिस पर की फायरिंग

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/corporation-officials-hold-joint-meeting/

क्षेत्राधिकारी धामपुर अभय कुमार पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि अपराध नियंत्रण और संदिग्ध व्यक्तियों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम रात्रि गश्त एवं चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान बलदाना इलाहाबास मार्ग पर बाइक सवार दो संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिए। पुलिस द्वारा रुकने का संकेत दिए जाने पर दोनों ने रुकने के बजाय पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और मौके से भागने का प्रयास किया।

जवाबी कार्रवाई में घायल, पूछताछ में कबूला जुर्म

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/wahab-chaudhary-expelled-from-bsp/

पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों संदिग्धों के पैरों में गोली लग गई और वे घायल होकर गिर पड़े। मौके पर ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उनकी पहचान शाहबाज उर्फ गुल्लू निवासी गावड़ी पनियाला थाना नूरपुर और इमरान निवासी हजरतनगर थाना नूरपुर के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि 19 मार्च को बाजिदपुर के जंगल में मिले गोवंश के अवशेषों की घटना में वे शामिल थे। बरामद किए गए हथियारों और उपकरणों से उनके अवैध गतिविधियों में संलिप्त होने की पुष्टि हुई है। सीओ ने बताया कि दोनों घायलों को उपचार हेतु नूरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है और जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा करने का दावा कर रही है।

Share This Article
Leave a comment