गाजियाबाद (शिखर समाचार)।
बीती 13 जनवरी 2026 को हुई नवीन की हत्या के मामले में फरार चल रहे 15 हजार रुपये के इनामी आरोपी नसीम को थाना ट्रॉनिका सिटी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। नसीम हत्या के आरोप में लंबे समय से फरार चल रहा था और पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी। इस मामले में पुलिस पहले ही पवन और सागर को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
तांत्रिक के पास जाने के बाद बनी हत्या की योजना
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि नवीन उनका दोस्त था और वे सभी एक तांत्रिक के पास गए थे। वहां नवीन तांत्रिक से यह बात करने लगा कि यदि किसी नजदीकी व्यक्ति की बलि दी जाए तो वह मालामाल हो सकता है और उसका ईश्वर से साक्षात्कार भी हो सकता है।
नवीन और तांत्रिक के बीच हो रही यह बातचीत पवन, सागर और नसीम ने सुन ली थी। इस बातचीत के बाद तीनों के मन में पैसों का लालच आ गया और उन्होंने नवीन की हत्या करने की योजना बना ली।
सिलेंडर से वार कर की हत्या
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/ghaziabad-municipal-corporation-will-spray/
योजना के तहत तीनों ने नवीन को सागर के कमरे पर बुलाया। वहां मौका पाकर उन्होंने बारी-बारी से सिलेंडर से वार कर उसकी हत्या कर दी।
हत्या के बाद पुलिस से बचने के लिए आरोपियों ने नवीन के शव को उसके ही ऑटो में रखा और जंगल में ले जाकर ऑटो में आग लगा दी, ताकि सबूत मिटाए जा सकें।
तीसरा आरोपी भी गिरफ्तार
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/trans-hindon-cyber-police-40-crore-recovered/
थाना अध्यक्ष लोनी बॉर्डर ने बताया कि इस हत्या के मामले में दो अभियुक्तों को पहले ही गिरफ्तार कर 17 जनवरी 2026 को जेल भेजा जा चुका है।
अब हत्या के मामले में फरार चल रहे तीसरे आरोपी नसीम को भी गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे आगे की पूछताछ की जा रही है।
