गाजियाबाद (शिखर समाचार)। यातायात माह – नवम्बर 2025 के तहत पुलिस लगातार जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों को जागरुक कर रही है, जिससे सड़क हादसों में कमी लाई जा सके। इसके अलावा लगातार लोगों को दो पहिया वाहन पर हेलमेट और गाड़ी में सीट बेल्ट लगाने की अपील कर रही है। शनिवार को पुलिस ने डिजिटल वालंटियर फोर्स के साथ मिलकर जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सहायक पुलिस आयुक्त नंदग्राम उपासना पाण्डेय ने बताया कि यातायात पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद की टैग लाइन सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा, यातायात नियम पालन करें, जीवन को सुरक्षित बनाए के तहत लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील भी की गई। वहीं नियम का पालन करने वाले लोगों को फूल और फ्रूटी देकर सम्मानित भी किया गया। मौके पर सूर्यबली मौर्य सहायक पुलिस आयुक्त कविनगर, इंडियन रेड क्रॉस गाजियाबाद के सभापति सुभाष गुप्ता, थाना प्रभारी नंदग्राम उमेश कुमार, यातायात निरिक्षक जेएस पाठक, मनवीर सिंह, डीवीएफ कोऑर्डिनेटर अंकित गुप्ता और उनकी पूरी डीवीएफ टीम मौजूद रही
