यातायात माह नवंबर 2025 की गाजियाबाद में हुई शुरुआत, ट्रिपल-ई मॉडल पर काम करेगी ट्रैफिक पुलिस

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Traffic Month November 2025 begins in Ghaziabad; traffic police to work on the Triple-E model IMAGE CREDIT TO POLICE

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। प्रत्येक साल की तरह इस वर्ष भी गाजियाबाद में यातायात माह नवंबर 2025 अभियान की शुरुआत हो चुकी है। एडिशनल पुलिस कमिश्नर केशव कुमार चौधरी और आलोक प्रियदर्शी ने हरी झंडी दिखाकर अभियान की शुरुआत की। अभियान के तहत यातायात पुलिस सड़क हादसों में कमी लाने के लिए नागरिकों को ट्रैफिक नियमों के बारे में जानकारी देगी। इस दौरान विभिन्न तरह के कार्यक्रमों का आयोजन कर नागरिकों को जागरूक किया जाएगा। इतना ही नहीं गाजियाबाद की ट्रैफिक पुलिस ने ट्रिपल-ई मॉडल पर भी काम करना शुरू कर दिया है, जिसके तहत एजुकेशन, इंजीनियरिंग और इनफ़ोर्समेंट पर काम होगा।

गाजियाबाद में ट्रैफिक माह का अभियान: लाखों लोगों को सड़क सुरक्षा के लिए जागरूक किया जाएगा, नियम तोड़ने पर सख्त कार्रवाई

ALSO READ:https://www.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/ghaziabad/news/police-will-create-awareness-among-2-lakh-people-in-30-days-136311449.html

एडिशनल पुलिस कमिश्नर आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि गाजियाबाद का ट्रैफिक विभाग लगातार सड़क हादसों में कमी लाने के लिए जुटा हुआ है। निरंतर लोगों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए आग्रह किया जा रहा है, वहीं ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के खिलाफ चालान की कार्यवाही भी की जा रही है। नवंबर का महीना ट्रैफिक माह के रूप में मनाया जाता है। नवंबर के महीने में ट्रैफिक पुलिस अभियान चलाकर लोगों को ट्रैफिक के नियमों के बारे में जागरूक करती है। अभियान के तहत एक लाख छात्रों को ट्रैफिक प्रहरी बनाया जाएगा, जो करीब 50 लाख लोगों को जागरूक करेंगे। ट्रैफिक पुलिस स्कूलों, कॉलेजों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर सड़क सुरक्षा अभियान चलाएगी। उन्होंने बताया कि सड़कों का सर्वे कर ब्लैक स्पॉट खत्म करने और रोड इंजीनियरिंग सुधारने की योजना भी चल रही है। अगर उसके बाद भी किसी ने नियमों का उल्लंघन किया तो उसपर सख्त कार्यवाही की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान डीसीपी ट्रैफिक त्रिपुण बिसेन, एडीसीपी ट्रैफिक सच्चिदानंद, एसीपी ट्रैफिक जियाउद्दीन अहमद सहित ट्रैफिक इंस्पेक्टर और ट्रैफिक पुलिसकर्मी मौजूदरहे।

WhatsApp Image 2025 11 01 at 8.47.31 PM
Share This Article
Leave a comment