महाशिवरात्रि पर ट्रैफिक व्यवस्था: हापुड़ जिले में 13 से 16 फरवरी तक रूट डायवर्जन लागू

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
Traffic Arrangement for Maha Shivratri: Route Diversions Implemented in Hapur District from 13 to 16 February IMAGE CREDIT TO POLICE

हापुड़ (शिखर समाचार) महाशिवरात्रि पर्व के मद्देनज़र यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने जिले में 13 फरवरी दोपहर 12 बजे से 16 फरवरी शाम 4 बजे तक विशेष रूट डायवर्जन लागू करने का निर्णय लिया है। इस दौरान ट्रक, कैंटर, ट्रैक्टर सहित सभी मालवाहक भारी वाहन तथा हल्के व्यावसायिक वाहन जैसे जीप, पिकअप आदि निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से संचालित किए जाएंगे।
पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानजय सिंह ने बताया कि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ और ट्रैफिक दबाव को देखते हुए यह व्यवस्था लागू की जा रही है।

दिल्ली से मुरादाबाद/बरेली जाने वाला यातायात

ALSO READ:https://www.amarujala.com/delhi-ncr/ghaziabad/cold-wave-today-yellow-alert-for-fog-again-from-tomorrow-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-802437-2026-01-15?src=top-subnav

दिल्ली व गाजियाबाद से मुरादाबाद और बरेली जाने वाले भारी वाहन लालकुआं से दादरी, सिकंदराबाद तथा डासना से पेरिफेरल एक्सप्रेसवे होते हुए दादरी जीटी रोड उतरकर सिकंदराबाद, बुलंदशहर, नरौरा, बबराला, बहजोई, डिबाई और चंदौसी के रास्ते मुरादाबाद जाएंगे। डासना से छिजारसी टोल प्लाजा पहुंचने वाले भारी वाहनों को यू-टर्न कराकर वापस पेरिफेरल एक्सप्रेसवे की ओर भेजा जाएगा।

हरियाणा/राजस्थान/दिल्ली एनसीआर से मेरठ व उत्तराखंड की ओर

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/discussion-on-ghaziabad-in-the-review-meeting/

मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, हरिद्वार और देहरादून जाने वाले सभी भारी वाहन छिजारसी टोल प्लाजा से निजामपुर फ्लाईओवर, सोना फ्लाईओवर, ततारपुर चौराहा और टियाला अंडरपास से मेरठ किठौर होकर आगे बढ़ेंगे।

मेरठ से मुरादाबाद

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/administration-took-strict-action-on-illegal/

मेरठ से मुरादाबाद जाने वाला यातायात मवाना रोड, मीरापुर बैराज, बिजनौर कोतवाली देहात, नगीना, धामपुर, कांठ और छजलैट होते हुए मुरादाबाद जाएगा।

मुरादाबाद/उत्तराखंड से दिल्ली, गाजियाबाद

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/an-alert-has-been-issued-in-the-meerut/

मुरादाबाद से छजलैट, कांठ, धामपुर, नगीना, बिजनौर, मीरापुर बैराज, मवाना, परीक्षितगढ़, किठौर, टियाला अंडरपास, ततारपुर चौराहा, सोना फ्लाईओवर, निजामपुर फ्लाईओवर और छिजारसी टोल प्लाजा होते हुए यातायात दिल्ली गाजियाबाद पहुंचेगा।
वैकल्पिक रूप से मुरादाबाद से संभल, बबराला, नरौरा, डिबाई, बुलंदशहर और सिकंदराबाद मार्ग भी उपयोग किया जा सकेगा।

गजरौला से दिल्ली गाजियाबाद

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/new-years-message-from-the-chief-executive/

गजरौला चौपला से मंडी धनौरा, चांदपुर, हल्दौर, बिजनौर, मीरापुर बैराज, मवाना, परीक्षितगढ़, किठौर, टियाला अंडरपास, ततारपुर चौराहा, सोना फ्लाईओवर और निजामपुर फ्लाईओवर होकर वाहन दिल्ली–गाजियाबाद जाएंगे।

मेरठ से दिल्ली गाजियाबाद

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/cpi-submits-memorandum-demanding-withdrawal/

मेरठ से आने वाले वाहन टियाला, ततारपुर चौराहा, सोना फ्लाईओवर, निजामपुर फ्लाईओवर और छिजारसी टोल प्लाजा होकर गुजरेंगे।

छोटे वाहनों के लिए भी विशेष व्यवस्था

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/new-years-message-from-the-chief-executive/

दिल्ली गाजियाबाद से मुरादाबाद/बरेली जाने वाले छोटे वाहन डासना से पेरिफेरल एक्सप्रेसवे होते हुए दादरी जीटी रोड, सिकंदराबाद, बुलंदशहर, नरौरा, बबराला, बहजोई, डिबाई और चंदौसी मार्ग से जाएंगे।
हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली एनसीआर से मेरठ व उत्तराखंड की ओर जाने वाले छोटे वाहन भी छिजारसी टोल प्लाजा से निजामपुर, सोना फ्लाईओवर, ततारपुर चौराहा और टियाला अंडरपास होकर मेरठ किठौर मार्ग से गुजरेंगे।
मेरठ से मुरादाबाद, मुरादाबाद से दिल्ली तथा गजरौला से दिल्ली जाने वाले छोटे वाहनों पर भी वही वैकल्पिक मार्ग लागू रहेंगे, जो भारी वाहनों के लिए निर्धारित किए गए हैं।

Share This Article
Leave a comment