हाउस टैक्स को लेकर व्यापारियों ने किया धरना, अपर नगर आयुक्त ने करवाया समाप्त

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Traders held a protest over house tax, which was called off by the Additional Municipal Commissioner. IMAGE CREDIT TO नगर निगम

गाजियाबाद (शिखर समाचार)।
हाउस टैक्स वृद्धि के विरोध में व्यापारियों ने धरना शुरू कर दिया था। धरना समाप्त कराने के लिए अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार मौके पर पहुंचे और व्यापारियों से संवाद किया। इसके बाद व्यापारियों ने अपना धरना समाप्त कर दिया।

हाउस टैक्स पर शासन स्तर से जल्द निर्णय

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-ncr-ghaziabad-news-yamuna-river-rise-threatens-loni-villages-and-crops-submerged-24019250.html

अवनींद्र कुमार ने व्यापारियों को बताया कि गाजियाबाद नगर निगम लगातार शहर को राहत दिलाने के लिए हाउस टैक्स के संदर्भ में शासन से वार्ता कर रहा है। उन्होंने कहा कि जल्दी ही शासन स्तर से हाउस टैक्स पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। तब तक करदाताओं पर किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं की जाएगी।

व्यापारियों की मांग और प्रशासन का आश्वासन

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/

व्यापारियों ने हाउस टैक्स वसूली के लिए की जा रही सख्ती को बंद करने की मांग की। वरिष्ठ प्रभारी टैक्स और मुख्य कर निर्धारण अधिकारी एसके राय ने आश्वासन दिया कि शासन से अंतिम निर्णय आने तक किसी प्रकार की सख्ती बकायदारों पर नहीं की जाएगी।

धरना समाप्त और उपस्थित अधिकारी

READ ALSO:https://rashtriyashikhar.com/decorated-a-government-school-with-her-salary/

रामकिशोर अग्रवाल, जिला अध्यक्ष महानगर उद्योग व्यापार मंडल ने अधिकारियों से संवाद करते हुए समाधान की जल्दी प्रतीक्षा करने का आग्रह किया और व्यापारियों का धरना समाप्त करने की घोषणा की। मौके पर सिटी जोन के जोनल प्रभारी आर पी सिंह, व्यापार मंडल से राकेश स्वामी, महानगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष और अन्य लोग उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment