डेयरी नौकर की हत्या का टीला मोड़ पुलिस ने किया खुलासा, एक सहकर्मी गिरफ्तार

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Tila Mod Police Solve Dairy Worker Murder Case, One Colleague Arrested IMAGE CREDIT TO POLICE

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। थाना टीला मोड़ क्षेत्र के ग्राम रिस्तल में बीती 4 फरवरी 2026 को सत्यप्रकाश की डेयरी पर काम करने वाले एक नौकर सुनील की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने उसी डेयरी पर काम करने वाले आरोपी दुखराज उर्फ हीरा उर्फ अर्जुन को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि थाना टीला मोड़ पर सूचना प्राप्त हुई थी कि दिल्ली निवासी वादी के भाई, जो ग्राम रिस्तल स्थित एक डेयरी में पिछले छह महीनों से काम कर रहा था, उसकी अज्ञात व्यक्ति द्वारा कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी गई है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने डेयरी मालिक सहित अन्य स्थानीय लोगों से पूछताछ की।

पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, कुल्हाड़ी से की निर्मम हत्या

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/6-lakh-ncc-cadets-showed-strong-participation/

पूछताछ और एकत्रित साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने उसी डेयरी पर काम करने वाले दुखराज को गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में आरोपी कि निशानदेही पर उसके द्वारा पहनी गई ओनी जर्सी तथा हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद की गई। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पिछले कई वर्षों से उक्त डेयरी पर काम कर रहा था, जबकि मृतक सुनील पिछले पांच-छह महीनों से वहां कार्यरत था। दोनों के बीच अक्सर किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था, जिससे आरोपी मृतक से रंजिश रखने लगा था और मौका तलाश कर रहा था। घटना वाली रात मृतक सुनील सो रहा था। कमरे में अंधेरा होने का फायदा उठाकर आरोपी ने पास में रखी कुल्हाड़ी से उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे उसका सिर फट गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

Share This Article
Leave a comment