3 दोस्तों ने मिलकर बनाया दोपहिया वाहन चोर गैंग, ट्रॉनिका सिटी पुलिस ने किया गिरफ्तार

Rashtriya Shikhar
1 Min Read
Three friends formed a two-wheeler theft gang; Tronica City Police arrested them IMAGE CREDIT TO POLICE

गाजियाबाद (शिखर समाचार)।
Ghaziabad के थाना ट्रॉनिका सिटी पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी करने वाले तीन अभियुक्तों आदिल, नूर हसन और क़ासिम को गिरफ्तार किया है। यह तीनों मिलकर थाना ट्रॉनिका सिटी पुलिस इलाके में दोपहिया वाहन चोरी और छिनैती की वारदात को अंजाम देते थे।

गिरफ्तारी और बरामदगी

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से 2 मोबाइल फोन, एक चोरी की मोटरसाइकिल और 3,000 रुपये नकद बरामद किए। एसीपी Siddharth Gautam ने बताया कि चेकिंग के दौरान इन्हें चौकी क्षेत्र ट्रॉनिका सिटी से गिरफ्तार किया गया। आदिल पर 2, नूर हसन पर 2 और क़ासिम पर 9 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे आपस में दोस्त हैं और मिलकर दोपहिया वाहन चोरी और छिनैती की वारदात को अंजाम देते हैं।

चोरी की रणनीति और वाहन बिक्री

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/

तीनों विशेष रूप से फैक्ट्री एरिया और घनी आबादी वाले इलाकों को टारगेट करते थे। चोरी किए गए दोपहिया वाहनों को झाड़ियों में छिपा दिया जाता था और मौका मिलने पर उन्हें Delhi NCR में बेच दिया जाता था। वाहन बेचने के बाद मिलने वाली राशि को तीनों आपस में बांट लिया करते थे।

Share This Article
Leave a comment