पुलिस मुठभेड़ में तीन गौतस्कर गिरफ्तार, तमंचा व उपकरण बरामद

Rashtriya Shikhar
1 Min Read
Three cow smugglers were arrested in a police encounter, and a pistol along with equipment was recovered. IMAGE CREDIT TO REPORTER

हापुड़ (शिखर समाचार)।
थाना कपूरपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ में तीन गौतस्करों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से पशु, अवैध तमंचा और तस्करी में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए गए।

मुठभेड़ और गिरफ्तारी

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/noida-sewer-accident-ceo-takes-strict-action/

प्रभारी रघुराज सिंह ने बताया कि पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग गौकशी की कोशिश में घूम रहे हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घेराबंदी की और मुठभेड़ के बाद तीनों आरोपियों को दबोच लिया।

आरोपियों की पहचान और बरामदगी

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/bank-of-baroda-celebrate-118th-foundation-day/

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव नारायणपुर निवासी जफर और परवेज तथा गांव करनपुर निवासी यासीन के रूप में हुई है। ये आरोपी लंबे समय से गौ तस्करी में संलिप्त बताए जा रहे हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से पशु, एक अवैध तमंचा और तस्करी में प्रयुक्त उपकरण बरामद कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a comment