माल से भरी कैंटर चोरी का पर्दाफाश, फरार आरोपी गिरफ्तार सपा नगराध्यक्ष सहित कई नाम उजागर

Rashtriya Shikhar
1 Min Read
The theft of a goods-laden canter was uncovered; the absconding accused was arrested, revealing several names including the SP city president. IMAGE CREDIT TO पुलिस/रिपोर्टर

हापुड़ (शिखर समाचार)।
थाना हाफिजपुर पुलिस ने माल से भरी कैंटर गाड़ी चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। फरार चल रहे आरोपी गुफरान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया, जबकि इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों, जिनमें सपा नगराध्यक्ष भी शामिल हैं, की तलाश तेज कर दी गई है।

चोरी का मामला और गिरफ्तारी

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

पुलिस के अनुसार, सोना पेट्रोपम्प के पास से पत्तोजड़ी से लदी कैंटर गाड़ी चोरी की गई थी। मेरठ निवासी गुफरान को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से चोरी का माल बेचकर प्राप्त 50 हजार रुपये और एक तमंचा भी बरामद हुआ।

आरोपी के बयान और अन्य संदिग्ध

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/police-commissioner-inspects-mission-shakti/

सीओ अनिता चौहान ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए। उसने बताया कि इस चोरी में उसके साथ लईक प्रधान (निवासी जड़ौदा, मेरठ) और हापुड़ के सपा नगराध्यक्ष नईम जडौदिया भी शामिल थे। पुलिस ने दोनों को नामजद करते हुए उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश तेज कर दी है।

Share This Article
Leave a comment