गाजियाबाद (शिखर समाचार)। नगर निगम ने बढ़ती ठंड को देखते हुए गौशाला नंदी पार्क में गोवंशों को ठंड से बचाव के लिए व्यवस्थाओं को बढ़ाया जा रहा है, जिसमें अलाव की व्यवस्था कराई जा रही है। इसके अलाव छोटे गोवंश को झूल पहना कर ठंड से बचाव किया जा रहा है। निगम अधिकारी लगातार नंदी पार्क गौशाला का जायजा ले रहे है, जिसमें आवश्यकता को देखते हुए गुड़ की मात्रा भी बढ़ाई गई है। अपर नगर आयुक्त जंग बहादुर यादव, पशु चिकित्सा अधिकारी आशीष त्रिपाठी की देखरेख में गौवंशों का विशेष ध्यान ठंड से बचाव के लिए रखा जा रहा है। बेसहारा सड़कों पर पाए जाने वाले गोवंशों को भी नंदी पार्क लाया जा रहा है। शीत लहर से बचने के लिए निराश्रित आश्रय स्थलों का सहारा ले रहे है। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देश अनुसार बेसहारा तथा बेजुबान पशुओं का भी ठंड से बचाव करने का कार्य किया जा रहा है। शहर वासियों से भी निराश्रित श्वान, गोवंशों तथा बेजुबान और बेसहारा पशुओं का भी ठंड से बचाने के लिए अस्थाई व्यवस्था करने में सहयोग की अपील की जा रही है। नंदिनी पार्क गौशाला में गोवंशों के लिए तिरपाल की व्यवस्था, अलाव की व्यवस्था, खाने में गुड़ की मात्रा बढ़ाने की व्यवस्था, झूल की व्यवस्था को बनाए रखने के लिए नगर आयुक्त द्वारा टीम को निर्देशित किया गया है।
