बावरिया गैंग के तीन सदस्यों को गाजियाबाद जीआरपी ने किया गिरफ्तार

Rashtriya Shikhar
1 Min Read
The Ghaziabad GRP arrested three members of the Bawariya gang. IMAGE CREDIT TO POLICE

गाजियाबाद (शिखर समाचार)

ट्रेनों और गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए जीआरपी पुलिस ने व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के तहत जीआरपी पुलिस ने प्लेटफार्म नंबर 5/6 के पास सीडीओ के इलाके से बावरिया गैंग के तीन सदस्यों शिव, ललित और समीर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से सोने के आभूषण, 5 मोबाइल फोन, आधार कार्ड और नगदी बरामद की। बरामद आभूषणों की कीमत लगभग 7 लाख 50 हजार रुपए बताई गई है।

अपराधी कैसे करते थे चोरी

ALSO READ:https://www.amarujala.com/delhi-ncr/ghaziabad/cold-wave-today-yellow-alert-for-fog-again-from-tomorrow-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-802437-2026-01-15?src=top-subnav

सीओ जीआरपी सुदेश कुमार गुप्ता ने बताया कि शिव के खिलाफ 9, ललित के खिलाफ 8 और समीर के खिलाफ 4 आपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं।

पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने खुलासा किया कि वे मिलकर ट्रेन और रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को पहले चिन्हित करते। फिर चिन्हित किए गए यात्री के सामान को मौका पाकर चोरी कर लिया करते थे। अभियुक्तों की गिरफ्तारी और बरामदगी से रेलवे स्टेशन और आसपास के इलाकों में सुरक्षा की स्थिति में सुधार की उम्मीद है।

Share This Article
Leave a comment