छठ पर्व को लेकर पुलिस आयुक्त ने की क्राइम मीटिंग, 3 थानों का भी किया निरीक्षण

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Regarding the Chhath festival, the Police Commissioner held a crime meeting and also inspected three police stations IMAGE CREDIT TO POLICE

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। दिल्ली से सटे महानगर गाजियाबाद में क्राइम के ग्राफ को कम करने के लिए पुलिस आयुक्त जे. रविंदर गौड़ की अध्यक्षता में क्राइम मीटिंग का आयोजन किया गया। क्राइम मीटिंग के दौरान पुलिस आयुक्त ने छठ पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के आदेश पुलिस अधिकारियों को दिए। इसके अलावा पुलिस आयुक्त ने थाना मुरादनगर, थाना मोदीनगर व थाना निवाड़ी का निरीक्षण भी किया। इसी कड़ी में गाजियाबाद में आयोजित होने वाले छठ पर्व पर सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस आयुक्त ने सभी पुलिस अधिकारियों को क्षेत्रीय निरीक्षण करते हुए सीसीटीवी मॉनिटरिंग को मजबूत करने के आदेश दिए। पुलिस आयुक्त ने सभी अधिकारियों को 24 * 7 अलर्ट रहते हुए पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न करने के लिए आदेशित किया। इसके अलावा हिंडन नदी सहित अन्य छठ घाटों पर बड़े पैमाने पर पुलिस फोर्स तैनात करने के आदेश दिए। पुलिस आयुक्त ने सिटीजन पुलिसिंग को मजबूत करने के लिए थाना मुरादनगर, थाना मोदीनगर व थाना निवाड़ी का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी थाना अध्यक्षों को फरियादियों के साथ मधुर व्यवहार करने के लिए आदेशित किया। वहीं उन्होंने महिला संबंधित अपराधों में त्वरित कार्यवाही करते हुए सख्त कार्यवाही करने के आदेश दिए। थानों के अंदर सभी सीसीटीवी को चालू रखते हुए उनकी रिकॉर्डिंग को सुरक्षित रखने के आदेश भी दिए। इसके अतिरिक्त सभी दस्तावेजों को भी सुरक्षित रखने के निर्देश थाना अध्यक्षों को दिए गए।

छठ महापर्व पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर गाजियाबाद पुलिस अलर्ट, छठ घाटों का किया जा रहा लगातार निरीक्षण

ALSO READ:https://hindi.news18.com/news/uttar-pradesh/ghaziabad-ransom-lawrence-bishnoi-goldy-brar-threat-extortion-call-to-chairmans-husband-local18-9769637.html

पुलिस आयुक्त जे. रविंदर गौड़ ने बताया कि छठ का पर्व महापर्व है। छठ की पूजा करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु छठ घाट पर पहुंचते है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए गाजियाबाद पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है। छठ घाटों का लगातार निरीक्षण भी किया जा रहा है।

WhatsApp Image 2025 10 23 at 8.11.48 PM
Share This Article
Leave a comment