ग्रेटर नोएडा (शिखर समाचार)
भारतीय जनता पार्टी जनपद गौतमबुद्धनगर द्वारा सूरजपुर, दादरी नगर, दादरी देहात, जारचा, बिसरख, ग्रेटर नोएडा, जेवर, रबूपुरा, दनकौर, बादलपुर एवं कासना मंडलों में व्यापक स्तर पर बैठकों का आयोजन किया गया। इन बैठकों में 28 मार्च को प्रस्तावित जेवर एयरपोर्ट उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर तैयारियों की रूपरेखा तय की गई।
कार्यक्रम की तैयारियों पर मंथन
बैठकों में कार्यक्रम की व्यवस्थाओं, जिम्मेदारियों के निर्धारण और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रत्येक मंडल में अलग-अलग स्तर पर कार्यों का विभाजन कर कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई।
जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने जेवर, कासना, रबूपुरा और दनकौर मंडलों की बैठकों को संबोधित करते हुए सभी कार्यकर्ताओं से समर्पण और अनुशासन के साथ कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन क्षेत्र के विकास और नई संभावनाओं का प्रतीक है। संगठन का लक्ष्य है कि इस कार्यक्रम को जनभागीदारी और संगठन शक्ति का उत्कृष्ट उदाहरण बनाया जाए।
मुख्यमंत्री के निरीक्षण की तैयारी
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/corporation-officials-hold-joint-meeting/
जिलाध्यक्ष ने जानकारी दी कि 27 मार्च को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा करेंगे, जिससे आयोजन को और बेहतर रूप दिया जा सके। कार्यकर्ताओं से अपील की गई कि वे अधिक से अधिक लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रेरित करें।
बैठकों में प्रमुख रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष विजय भाटी, नरेन्द्र डाढा, जिला महामंत्री वीरेन्द्र भाटी, ठाकुर धर्मेन्द्र भाटी, धर्मेन्द्र कोरी, जिला उपाध्यक्ष दीपक भारद्वाज, पवन रावल, अरुण शर्मा, पवन नागर, सतेन्द्र नागर, विकास चौधरी, सरदीप नागर, कर्मवीर आर्य, चन्द्रमणि भारद्वाज, योगेश चौहान, गीता सागर, रजनी तोमर, गायत्री तिवारी, मुकेश भाटी, अर्पित तिवारी, मनोज प्रधान, दिनेश भाटी, सुनील रावत, राजीव सिंघल, भिखारी सिंह, धीर राणा, लोकेश त्यागी, महेन्द्र नागर, गजेन्द्र वाल्मीकि, संजीव शर्मा, सचिन गौतम, अश्वनी गोयल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
