वीरांगना अवंतीबाई लोधी का 168वां शौर्य दिवस धूमधाम से मनाया गया

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
The 168th Shaurya Diwas (Bravery Day) of Veerangana Avanti Bai Lodhi was celebrated with great enthusiasm IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

गढ़मुक्तेश्वर (शिखर समाचार)। गढ़ नगर में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी तहसील रोड स्थित समाजसेवी पंकज लोधी के निवास कार्यालय पर स्वतंत्रता सेनानी अवंतीबाई लोधी का 168वां शौर्य दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक एवं किसान संगठनों के कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर वीरांगना के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके बलिदान को नमन किया।

दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ

ALSO READ:https://www.aajtak.in/uttar-pradesh/story/ghaziabad-bank-guard-shoots-dead-manager-in-loni-over-leave-dispute-lclam-rpti-2497998-2026-03-16

कार्यक्रम की अध्यक्षता नक्का कुआं मंदिर के मुख्य महंत बारहा गिरी महाराज ने की, जबकि संचालन मास्टर मदन सैनी ने किया। मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी श्रीराम यादव ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।

वीरांगना अवंतीबाई के साहस का स्मरण

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/corporation-officials-hold-joint-meeting/

इस अवसर पर वक्ताओं ने अवंतीबाई लोधी के अद्वितीय साहस और बलिदान को याद करते हुए बताया कि 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में उन्होंने लगभग 4000 सैनिकों का नेतृत्व करते हुए मध्य प्रदेश के रामगढ़ क्षेत्र में अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष किया। खैरी के युद्ध में अंग्रेजों को पराजित कर उन्होंने अपने अदम्य साहस का परिचय दिया और 20 मार्च 1858 को मातृभूमि की रक्षा हेतु अपने प्राण न्योछावर कर दिए।

विभिन्न संगठनों की रही सहभागिता

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/gardener-shoots-bank-manager-dead/

कार्यक्रम में विश्व हिंदू राष्ट्र सेना, अखिल भारतीय जाट महासभा, विश्व हिंदू परिषद खड़कवंशी संघ, भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत, भारतीय किसान यूनियन सरदार बीएम सिंह, भारतीय किसान यूनियन संयुक्त मोर्चा, पर्यावरण सेवा समिति, राष्ट्रीय युवा लोधी महासभा, सैनी महासभा, समर्थ शिक्षा सेवा समिति, निषाद संगठन, ब्राह्मण महासभा सहित कई संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान पुष्पेंद्र चौधरी, मनोज पवार, अमरीक सिंह, अमित त्यागी, आमिर चौधरी, मनीष, विनय सागर, आशीष शर्मा, राजवीर शास्त्री, विनोद शास्त्री, बबलू सहगल, चंदन भारद्वाज, संदीप निषाद, जय सिंह राणा, दीपक राणा, बंटी, विनोद चंद्र, उमेश लोधी, कुंवरपाल लोधी, महेंद्र, योगेंद्र चौधरी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment