हापुड़ (शिखर समाचार)। हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण (एचपीडीए) द्वारा निविदा प्रक्रिया के अंतर्गत हरिपुर आवासीय योजना (चक्रसेनपुर, बाबूगढ़) के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) एवं अवसंरचना सेवाओं के विस्तृत लेआउट, डिजाइन और ड्रॉइंग तैयार करने हेतु परामर्शदाता फर्मों की तकनीकी प्रस्तुतियाँ आयोजित की गईं।
तकनीकी प्रस्तुति में तीन फर्मों ने भाग लिया
प्रस्तुति चरण में तीन प्रतिष्ठित परामर्शदाता फर्मों ने मूल्यांकन समिति के समक्ष अपनी तकनीकी प्रस्तुतियाँ दीं। कार्यक्रम में एचपीडीए के उपाध्यक्ष नितिन गौड़, सचिव, कार्यकारी अभियंता, सहायक अभियंता तथा परियोजना के मॉनिटरिंग एवं परफॉर्मेंस इम्प्रूवमेंट सपोर्ट यूनिट से जुड़े परामर्शदाता उपस्थित रहे।
परियोजना के लिए कार्य पद्धति और समयसीमा पर प्रकाश
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/sihani-gate-police-solved-a-showroom-theft/
फर्मों ने अपनी प्रस्तुतियों में प्रस्तावित कार्य पद्धति, योजना दृष्टिकोण, डिजाइन क्षमता तथा हरिपुर आवासीय योजना के लिए डीपीआर तैयार करने की समय सीमा पर विस्तार से प्रकाश डाला। यह परियोजना क्षेत्र में सुनियोजित शहरी विकास को गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।
चयन प्रक्रिया और अगले चरण
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/discussion-on-ghaziabad-in-the-review-meeting/
तकनीकी प्रस्तावों का मूल्यांकन निर्धारित निविदा प्रक्रिया के अनुरूप किया जाएगा। एचपीडीए द्वारा चयन प्रक्रिया के आगामी चरणों को तय दिशा निर्देशों के अनुसार आगे बढ़ाया जाएगा।
