हापुड़ (शिखर समाचार)।
गोवा में आयोजित 48वीं मास्टर (वेटरन) राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में हापुड़ निवासी वरिष्ठ खिलाड़ी सुधीर गोयल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 70 प्लस आयु वर्ग में राष्ट्रीय स्तर पर टॉप 8 खिलाड़ियों में स्थान बनाकर जिले और उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया है।
राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन
बैडमिंटन कोच पुनीत शर्मा ने बताया कि तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में सुधीर गोयल ने यूपी का प्रतिनिधित्व करते हुए उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया। वे इससे पहले भी राज्य स्तर पर कई पदक जीत चुके हैं और आज भी प्रतिदिन 2 से 3 घंटे नियमित अभ्यास करते हैं। उनके इस प्रदर्शन को देखते हुए आगामी प्रतियोगिताओं में राष्ट्रीय टीम में चयन की संभावना जताई जा रही है।
हापुड़ में भव्य स्वागत
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/
हापुड़ पहुंचने पर उनके सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां सदर विधायक विजयपाल आढ़ती सहित अन्य शुभचिंतकों ने फूल मालाओं से उनका स्वागत किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि इस उम्र में राष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल करना प्रेरणादायक है और युवाओं को उनसे सीख लेनी चाहिए।
गणमान्य लोगों ने दी शुभकामनाएं
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/decorated-a-government-school-with-her-salary/
कार्यक्रम में पूर्व विधायक जय प्रकाश, पूर्व डीजीसी क्राइम कृष्ण कांत गुप्ता, कोच पुनीत शर्मा, पंकज अग्रवाल, जतिन गुप्ता, प्रभात अग्रवाल, जय कुमार, हीरा लाल केन, आयुष शर्मा, सचिन गुप्ता सहित अनेक गणमान्य लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।
