पहले ही प्रयास में पीसीएस परीक्षा में सफलता, सौम्या बंसल ने प्रदेश में पाया 100वां स्थान, गांव में हुआ स्वागत

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Success in the very first attempt at the PCS exam: Soumya Bansal secured the 100th rank in the state, celebrated in her village. IMAGE CREDIT TO REPORTER

मेरठ (शिखर समाचार) उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की प्रांतीय सिविल सेवा (पीसीएस) परीक्षा में पहले ही प्रयास में सफलता प्राप्त कर प्रदेश में 100वां स्थान हासिल करने वाली सरूरपुर खुर्द निवासी सौम्या बंसल का गांव पहुंचने पर स्वागत किया गया। सौम्या बंसल, राजीव बंसल की पुत्री हैं। उनकी इस उपलब्धि से पूरे गांव व क्षेत्र में हर्ष और गौरव का माहौल है।

गांव में हुआ भव्य स्वागत समारोह

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

गांव में आयोजित स्वागत समारोह के दौरान पंडित आदेश फौजी, मंडल अध्यक्ष आदेश कसाना, वैद्य सुरेश पूनिया, शरणवीर मास्टर, हरपाल चौधरी, रोहित गोयल, सतीश कश्यप, देवेंद्र प्रजापति, विनोद चौधरी, सुरेंद्र पांचाल, जगपाल चौधरी, कविता पूनिया, बोबी प्रधान, जयकुमार मास्टर, योगेश गोस्वामी सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने ढोल नगाड़ों के साथ सौम्या बंसल का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्हें मुकुट पहनाकर एवं फूल मालाओं से लादकर सम्मानित किया गया।

ग्रामीणों और शिक्षकों ने व्यक्त किया गर्व

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/decorated-a-government-school-with-her-salary/

इस अवसर पर पंडित आदेश फौजी ने कहा कि बेटियां संस्कृति, सभ्यता और संस्कारों की जननी होती हैं। आज गांव की बेटी ने अपने माता पिता, गुरुजनों और समस्त ग्रामवासियों का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। कार्यक्रम का संचालन शरणवीर मास्टर ने किया, जबकि अध्यक्षता जयकुमार मास्टर ने की।

सौम्या बंसल ने युवाओं को दी प्रेरक सलाह

स्वागत समारोह में सौम्या बंसल ने उपस्थित युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि विद्यार्थियों को एकाग्रचित होकर पढ़ाई करनी चाहिए। यदि मेहनत, लगन और धैर्य के साथ प्रयास किया जाए तो सफलता अवश्य मिलती है।

Share This Article
Leave a comment