गाजियाबाद में जीडीए की बड़ी सख्ती!

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Strict action by GDA in Ghaziabad IMAGE CREDIT TO AUTHORITY

—— जोन प्रभारी और नगर नियोजक को आय बढ़ाने का टारगेट, निर्माणाधीन सड़कों पर नक्शा पास कराने के लिए अब चलेगी विशेष मुहिम

गाजियाबाद(शिखर समाचार)|
गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने विकास की रफ्तार बढ़ाने और राजस्व में बंपर बढ़ोतरी के लिए कमर कस ली है। देर शाम हुई अहम समीक्षा बैठक में जीडीए उपाध्यक्ष नंद किशोर कलाल ने सभी जोन प्रभारियों और नगर नियोजक को साफ निर्देश दिए कि हर जोन अपना आय लक्ष्य तुरंत तय करे और किसी भी हाल में इसे शत-प्रतिशत पूरा करना अनिवार्य होगा।

निर्माण कार्यों को नई गति: प्राधिकरण ने नक्शा अनुमोदन के लिए शुरू किया जागरूकता अभियान

ALSO READ:https://www.livehindustan.com/ncr/ghaziabad/story-verification-of-absentee-voters-list-by-102-officials-in-ghaziabad-201764859905861.html

उपाध्यक्ष ने कहा कि जिन सड़कों के निर्माण कार्यों के लिए टेंडर स्वीकृत हो चुके हैं और जिन्हें बोर्ड की मंजूरी प्राप्त है, उन सड़कों के किनारे मौजूद प्लॉटों पर निर्माण कार्य कराने के इच्छुक लोग बिना किसी हिचकिचाहट के नक्शा पास कराएं। प्राधिकरण अब इसके लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाएगा ताकि लोग नक्शा अनुमोदन की प्रक्रिया से जुड़े और विकास कार्य भी बिना रुकावट के तेजी से आगे बढ़ें।

उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा
निर्माणाधीन सड़कों के किनारे स्थित किसी भी प्लॉट पर भवन निर्माण करने से पहले प्राधिकरण से नक्शा अवश्य पास कराएं। जीडीए की टीम पूरी तरह सहयोग करने के लिए तैयार है।

विकास और समृद्धि की राह: प्राधिकरण का अभियान बढ़ाएगा शहर की तरक्की और आय

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/awareness-session-on-sir-organized-at-its/

उपाध्यक्ष ने जोर देकर कहा कि यह अभियान न केवल शहर के विकास को गति देगा, बल्कि प्राधिकरण की आय में भी उल्लेखनीय वृद्धि करेगा, जिससे भविष्य में और अधिक विकास परियोजनाएं शुरू की जा सकेंगी।

बैठक में वित्त नियंत्रक, प्रभारी मुख्य अभियंता, नगर नियोजक सहित विभिन्न अनुभागों के अधिकारी मौजूद रहे, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की और निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करने की प्रतिबद्धता जताई। गाजियाबाद में विकास की रफ्तार बढ़ाने की जीडीए की यह पहल आने वाले दिनों में बड़ा असर दिखाने वाली है।

Share This Article
Leave a comment