दुष्कर्म के प्रयास की रिपोर्ट न लिखने पर भोजपुर थाना प्रभारी निलंबित, तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
The station in-charge of Bhojpur police station has been suspended for not registering a report of attempted rape, and a case has been filed against three accused. IMAGE CREDIT TO POLICE

मोदीनगर (शिखर समाचार)।
भोजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में विधवा महिला के साथ दुष्कर्म के प्रयास के मामले में रिपोर्ट दर्ज न करने पर भोजपुर थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर अब तीन आरोपियों के विरुद्ध भोजपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

महिला पर हमला और दुष्कर्म का प्रयास

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

जानकारी के अनुसार गांव निवासी महिला का अपने जेठ के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। तीन दिन पूर्व महिला अपने पुत्र के साथ खेत पर गई थी। इसी दौरान उसका जेठ और उसका बेटा वहां पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने महिला और उसके पुत्र के साथ मारपीट की और पुत्र के सामने महिला के साथ अभद्रता करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। किसी तरह मां-बेटे ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई।

शिकायत दर्ज न करने पर थाना प्रभारी निलंबित

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/soybean-crop-damaged-in-raisen/

घटना के बाद महिला भोजपुर थाने पहुंची, लेकिन थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने कथित रूप से रिपोर्ट दर्ज करने से मना कर दिया। इसके बाद महिला पुलिस कमिश्नर रविंद्र गोड़ के कार्यालय पहुंची और पूरे मामले से अवगत कराया। पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर जांच में मामला सही पाए जाने पर सुरेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया गया। सिहानी गेट कोतवाली के अतिरिक्त निरीक्षक प्रताप सिंह को भोजपुर थाने का नया प्रभारी नियुक्त किया गया।

आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/decorated-a-government-school-with-her-salary/

एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर सुबोध, बृजेश राठी और शुभम राठी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Share This Article
Leave a comment