सेंट मैरी चौराहे का नाम बदलकर हुआ भगवान परशुराम चौराहा, वैदिक रीति से हुआ शिलान्यास

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
St. Mary’s Chowk renamed as Bhagwan Parshuram Chowk, foundation laid according to Vedic rituals IMAGE CREDIT TO नगर पालिका

बिजनौर (शिखर समाचार)। नगर पालिका परिषद बिजनौर ने शहर के प्रमुख सेंट मैरी चौराहे का नाम बदलकर भगवान परशुराम चौराहा कर दिया है। इस निर्णय को लेकर नगर में खासा उत्साह देखा गया। नाम परिवर्तन के उपरांत चौराहे पर वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विधिवत पूजा-अर्चना कर शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न कराया गया, जिसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने भाग लिया।

विधि-विधान से पूजन और शुभारंभ

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

कार्यक्रम में आचार्य पंडित हीरामणि भारद्वाज ने विधि-विधान से पूजन संपन्न कराया। नगर पालिका परिषद की चेयरमैन इंदिरा सिंह, वरिष्ठ समाजसेवी डॉ बीरबल सिंह तथा पूर्व विधान परिषद सदस्य सुबोध पाराशर सहित अन्य गणमान्य लोगों ने पूजा-अर्चना में सहभागिता करते हुए चौराहे के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पांच ईंटों का पूजन कर उन्हें निर्माण स्थल पर स्थापित किया गया, जिसे शुभारंभ का प्रतीक माना जाता है।

शिलापट का अनावरण और नया नाम

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/

इसके उपरांत शिलापट का विधिवत अनावरण किया गया, जिस पर चौराहे का नया नाम ‘भगवान परशुराम चौराहा’ अंकित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा।

जनप्रतिनिधियों और समाज के लोगों की उपस्थिति

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/decorated-a-government-school-with-her-salary/

इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी विकास कुमार, सभासद नीरज शर्मा, अमित ठाकुर, संजय विश्नोई, मनोज कुमार मनी, मनोरमा शर्मा, अभिषेक राणा, दीपक गर्ग ‘मोनू’, जुल्फकार ‘बेबी’ सहित अन्य जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
शिलान्यास कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज के साथ-साथ अन्य समाजों के लोगों की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिसने सामाजिक एकता और समरसता का संदेश दिया। इस दौरान डॉ पंकज भारद्वाज, विजय वशिष्ठ, शोभा शर्मा, अशोक शर्मा, डॉ कपिल शर्मा, सत्येंद्र अंगिरस, योगेश शर्मा (एवीआई), दिनेश शर्मा, अमरपाल शर्मा, रोहित भारद्वाज, विभोर कौशिक, सुनील भारद्वाज, संजीव शर्मा, चंद्रमणि सिंह, महानंद शर्मा, दिनेश शास्त्री, विजेंद्र सिंह और सभासद राजवीर सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment