गाजियाबाद (शिखर समाचार)
मेरा युवा भारत गाजियाबाद युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के दिशा-निर्देशन में आज ब्लूम वर्ल्ड स्कूल मथुरापुर में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक सुशील नागर एवं प्रधानाचार्य ललिता नागर ने किया।
मेरी युवा भारत प्रतियोगिताएँ: खेल के माध्यम से युवाओं में सक्रियता, अनुशासन और प्रतिभा को निखारने का प्रयास
कार्यक्रम की पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालते हुए देवेन्द्र कुमार उपनिदेशक मेरा युवा भारत गाजियाबाद ने कहा कि इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य युवाओं को खेल गतिविधियों के माध्यम से जोड़ना, उन्हें सक्रिय और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना तथा उनमें अनुशासन और खेल भावना का विकास करना है। उन्होंने बताया कि देहात और छोटे कस्बों में प्रतिभाशाली युवाओं की कमी नहीं है, लेकिन अवसरों की कमी के कारण उनकी प्रतिभा बाहर नहीं आती। मेरा युवा भारत ऐसे युवाओं को पहचान दिलाने और उनकी छिपी प्रतिभा को निखारने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।
प्रतियोगिता में बालिकाओं के लिए समूह स्पर्धा में खो-खो तथा एकल स्पर्धा में 200 मीटर, 100 मीटर दौड़ और बैडमिंटन का आयोजन किया गया। बालकों के लिए समूह स्पर्धा में वॉलीबॉल और एकल स्पर्धा में 400 मीटर, 200 मीटर दौड़ एवं कुश्ती शामिल थीं।

प्रतियोगिता के परिणामों में
बालिकाएं: 200 मीटर दौड़: इशिका प्रथम, काजल द्वितीय, भावना तृतीय। 100 मीटर दौड़: निधि प्रथम, सोनी द्वितीय, भावना तृतीय। खो-खो: ब्लूम वर्ल्ड स्कूल टीम प्रथम, सीडीआरएस स्कूल टीम द्वितीय।
बैडमिंटन: कनिष्का विजेता
बालक: 400 मीटर दौड़: दीपक प्रथम, तनिष द्वितीय, लवीश तृतीय। 200 मीटर दौड़: जतिन प्रथम, विनीत द्वितीय, वंश तृतीय। वॉलीबॉल: सीडीआरएस टीम प्रथम, ब्लूम वर्ल्ड स्कूल टीम द्वितीय रहे।
खेलों के सफल संचालन में मास्टर बालचन्द नागर, सुनील नागर, पिंकी चौधरी, अर्चना, अभिषेक, पवन, वीरेंद्र, आदित्य ने अहम भूमिका निभाई। साथ ही खुशी और वैष्णवी का सहयोग भी सराहनीय रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी विजेताओं को प्रमाणपत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। निर्णायक मंडल के सदस्यों और स्वयंसेवकों को भी मेडल, प्रमाणपत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए।
