इंटरमीडिएट की परीक्षा देकर लापता हुई छह छात्राएं सकुशल बरामद

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Six female students who went missing after appearing for the intermediate exam safely recovered IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

बिजनौर (शिखर समाचार)।

चांदपुर और हीमपुर दीपा क्षेत्र की छह लापता छात्राओं को पुलिस ने शुक्रवार देर शाम सकुशल बरामद कर लिया। ये सभी छात्राएं गुरुवार शाम वैदिक कन्या इंटर कॉलेज में संस्कृत की परीक्षा देने के बाद रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई थीं, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया था।

पुलिस ने 24 घंटे के भीतर बरामद की छात्राओं

ALSO READ:https://www.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/ghaziabad/loni/news/ghaziabad-minor-student-rape-accused-arrested-ajmer-trip-137391861.html

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण प्रकाश कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि छात्राओं के परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी थी। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने कई विशेष टीमों का गठन किया और सर्विलांस के साथ-साथ मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सभी छात्राओं को सकुशल बरामद कर लिया।

वन स्टॉप सेंटर में कराई जा रही काउंसलिंग

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/in-the-cough-syrup-case-ghaziabad-police/

बरामदगी के बाद सभी छात्राओं को वन स्टॉप सेंटर भेजा गया है, जहां विशेषज्ञों और मनोवैज्ञानिकों द्वारा उनकी काउंसलिंग कराई जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि काउंसलिंग और विस्तृत पूछताछ के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि छात्राएं अपनी मर्जी से कहीं गई थीं या उनके साथ किसी प्रकार की अनहोनी हुई थी। इसके बाद ही आगे की विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

क्षेत्र में हड़कंप और प्रशासन की तत्परता

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/maruti-van-caught-fire-due-to-short-circuit/

संस्कृत की परीक्षा देने गई छात्राओं के एक साथ लापता होने की खबर से चांदपुर और हीमपुर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थीं। मामला सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन के सामने भी इसे जल्द सुलझाने की बड़ी चुनौती थी। इस बीच शिवसेना ने भी मामले को लेकर आंदोलन की चेतावनी दी थी।

हालांकि पुलिस की तत्परता से सभी छात्राओं की समय रहते बरामदगी हो जाने पर परिजनों और प्रशासन ने राहत की सांस ली है। क्षेत्र के लोगों ने भी पुलिस की कार्रवाई की सराहना की है।

Share This Article
Leave a comment