गाजियाबाद (शिखर समाचार)। थाना सिहानी गेट पुलिस ने एक नीजी होटल के कर्मचारी के साथ हुई लूट का खुलासा चंद घंटों में कर दिया है। पकड़े गए तीनों आरोपियों ने बीती रात 4 लूट की वारदात को एक के बाद एक अंजाम दिया था। पुलिस ने लूट का खुलासा करते हुए वीर, सोनू और अमन को गिरफ्तार करते हुए लूटे हुए 5 मोबाइल फोन भी बरामद किए है। होटल कर्मचारी से लूट की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। लूट की घटनाओं का खुलासा करने के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया और उसके बाद इन्हें गिरफ्तार किया गया। यह तीनों नौकरी करके रात को अपने घर लौट रहे लोगों को निशाना बनाकर लूटपाट की वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस ने इनके पास से एक तेज धार दांतों वाला चाकू भी बरामद किया है, जिससे यह लूटपाट के दौरान पीड़ित को डराया करते थे। खास बात यह है कि यह सभी नशे के आदी है और अक्सर नशा करके ही लूट की वारदात को अंजाम दिया करते थे। संवाददाता सम्मेलन में एसीपी प्रियाश्री पाल ने बताया कि थाना सिहानी गेट क्षेत्र में लूट की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जाँच शुरू की। पुलिस ने जब सीसीटीवी कैमरा खंगाले तो चोरों की शिनाख्त शुरू की गई। पुराने बस अड्डे के पास पुलिस चेकिंग कर रही थी और चेकिंग के दौरान इन तीनों को गिरफ्तार किया गया। जब इनसे पूछता शुरू की गई तो इन्होंने क्षेत्र में की गई लूट की वारदातों के बारे में जानकारी दी। यह तीनों नशे के आदी है और नशे का सेवन करने के लिए रात्रि में नौकरी से घर जा रहे कर्मचारियों को निशाना बनाकर लूट की वारदात को अंजाम देते। उन्होंने बताया कि यह तीनों क्राइम करने के आदी है और नशा करके ही लूट की वारदात को अंजाम देते थे। इनके पास से लूट हुए पांच मोबाइल फोन, एक चाकू व अन्य सामान बरामद किया गया है।
