गाजियाबाद (शिखर समाचार)। थाना सिहानीगेट पुलिस ने ई-रिक्शा चोरी करने वाले गैंग का भंडाफोड़ रविवार को कर दिया है। पुलिस ने गैंग के तीन सदस्य दीपक, धर्मेंद्र और फुरकान को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान इन तीनों को गिरफ्तार किया और इनके पास से चोरी का एक ई-लोडर भी बरामद किया, जो इन्होने पटेल नगर से चोरी किया था। गैंग के सदस्य दीपक और धर्मेंद्र ई-रिक्शा को चोरी करने का काम किया करते थे और ई-रिक्शा को चोरी करने के बाद फुरकान के गोदाम में ले जाया करते थे। गोदाम में चोरी के ई-रिक्शा के पुर्जे को अलग-अलग करके फेरी करने वाले कबाड़ियों को बेच दिया करते थे। संवाददाता सम्मेलन में एसीपी उपासना पाण्डेय ने बताया कि यह गैंग ई-रिक्शा को टारगेट किया करता था और अब तक कई ई-रिक्शा को चोरी कर चूका है। ई-रिक्शा को चोरी करने के बाद फुरकान के गोदाम में ले जाते थे। गोदाम में ई-रिक्शा के पुर्जों को अलग-अलग करने के बाद फेरी लगाने वाले कबाड़ियों को बेच दिया करते थे। वह अब तक कई ई-रिक्शा के पार्ट्स को अलग करके बेच चुके है। इनकी गिरफ्तारी से थाना सिहानी गेट में हुई चार चोरियों का खुलासा हुआ है। इनके पास से चोरी का ई-लोडर बरामद किया गया है, जो इन्होंने कुछ दिन पूर्व पटेल नगर से चोरी किया था।
