गाजियाबाद (शिखर समाचार)। थाना सिहानीगेट पुलिस ने ई-रिक्शा चोरी करने वाले 4 अभियुक्त रिंकू, दीपक, आसिफ मलिक और अनस को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से एक चोरी किया ई-रिक्शा, ई-रिक्शा की 2 बैट्ररी, चोरी करने की घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा तथा 2 हजार रुपए नगद बरामद किए। संवाददाता सम्मेलन में एसीपी प्रियाश्री पाल ने बताया कि रिंकू और दीपक दोनों मिलकर ई-रिक्शा चोरी करते थे। ई-रिक्शा के पार्ट्स और बेटरी को अलग -अलग करके आसिफ मलिक व अनस को बेच दिया करते थे। पुलिस ने दिल्ली मेरठ रोड पर पिलर नम्बर -533 के पास बने एक कमरें से इन चारों को गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि पिछले 6 महीने में उन्होंने कई ई-रिक्शा चोरी किए है। उनसे बरामद ई-रिक्शा उन्होंने शहीद स्थल मेट्रो स्टेशन के पास से चोरी की थी। चोरी की ई-रिक्शा के पार्ट्स को अलग-अलग करके आसिफ मलिक और अनस को बेच दिया करते थे।
