हापुड़ (शिखर समाचार) श्री सरस्वती विद्यालय इंटर कॉलेज (एसएसवी) में एनसीसी छात्र-छात्राओं के प्रशिक्षण हेतु आधुनिक शूटिंग रेंज का शुभारंभ किया गया। हापुड़ के पुलिस कप्तान कुंवर ज्ञानंन्जय सिंह एवं शिक्षा प्रसार समिति के प्रधान प्रदीप कुमार गुप्ता (मनोहर भट्टे वाले) ने संयुक्त रूप से फीता काटकर रेंज का उद्घाटन किया। जनपद स्तर पर यह अपनी तरह की पहली शूटिंग रेंज है, जबकि देश में विद्यालय स्तर पर स्थापित होने वाली गिनी-चुनी रेंजों में इसका नाम शामिल हो गया है।
दीप प्रज्ज्वलन और स्वागत गीतों के साथ हुआ भव्य कार्यक्रम, छात्र-छात्राओं की पेंटिंग ने बढ़ाया आकर्षण
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन से हुई, जिसके बाद आयशा, गुलफशा, रीना और मर्गाफरा ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया। एसपी का स्वागत प्रबंध समिति ने पटका पहनाकर, अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर किया। इसी क्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा बनाई गई आकर्षक पेंटिंग भी उन्हें भेंट की गई। मंच संचालन मेघा, भावना और खुशी ने हिंदी व अंग्रेजी दोनों भाषाओं में किया।
कार्यक्रम में प्रबंध समिति के कार्यकारिणी सदस्य धर्मेंद्र शर्मा, अमित प्रकाश अग्रवाल मुन्ना, सुशील मित्तल, राजीव गोयल, विशाल गुप्ता, अरविंद शर्मा, राधेश्याम शर्मा, वेद प्रकाश गर्ग, वीरेंद्र गर्ग, चेतन उस्ताद, भारत भूषण गोयल सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।
पुलिस कप्तान ने शूटिंग और छात्र-छात्राओं के समग्र विकास पर दी जोरदार टिप्स, ओलंपिक की उम्मीद जगाई
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/comprehensive-review-meeting-held-by-dm/
अपने संबोधन में पुलिस कप्तान ने शूटिंग की महत्ता बताते हुए कहा कि विद्यालय छात्र-छात्राओं के समग्र विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि आने वाले समय में विद्यालय से कोई छात्र-छात्रा ओलंपिक पदक भी जीत सकता है। उद्घाटन स्थल पर उन्होंने कंप्यूटरीकृत शूटिंग सिस्टम का अनुभव लिया और एनसीसी कैडेट्स से हाथ मिलाते हुए उन्हें राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय प्रबंधक सुधीर अग्रवाल ने अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए प्रबंध समिति के पूर्व पदाधिकारियों का सम्मान किया। पूर्व अध्यक्षों अशोक कुमार गुप्ता, विजय गोयल, अशोक कुमार अग्रवाल तथा पूर्व प्रबंधक कृष्ण कुमार मित्तल, योगेंद्र कुमार, विजेंद्र कुमार गर्ग, आनंद प्रकाश आर्य, सुरेश चंद संपादक को पटका, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
पूर्व प्रबंधक आनंद प्रकाश आर्य की याद में, बालिकाओं की शिक्षा में उनके योगदान को किया सम्मानित
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/police-crackdown-on-inter-state-vehicle-theft/
प्रबंधक ने विशेष रूप से पूर्व प्रबंधक आनंद प्रकाश आर्य के योगदान को याद करते हुए कहा कि विद्यालय में बालिकाओं की शिक्षा व्यवस्था का शुभारंभ उनके द्वारा ही किया गया था।
इस अवसर पर विद्यालय के वर्तमान प्रधान प्रदीप कुमार का भी सम्मान प्रधानाचार्य, एनसीसी के कपिल बिस्ला और प्रधान लिपिक आलोक नेहरा द्वारा किया गया।
कार्यक्रम की सफलता में योगदान देने वाले स्टाफ और सहयोगियों की मेहनत रही सराहनीय
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/paneshia-medical-tech-on-path-of-investment/
कार्यक्रम को सफल बनाने में विष्णु दत्त शर्मा, पुरुषोत्तम शर्मा, कृष्णपाल सिंह, डॉ. कपिल बिस्ला, आशुतोष पांडे, राजेश्वर सिंह, डॉ. विजय मित्तल, डॉ. सीमा निगम, विधि, नीलिमा वर्मा, भारत भूषण वत्स, सोमेंद्र सिंह, आकाश मालवीय, महेश सैनी आदि का सहयोग उल्लेखनीय रहा। विद्यालय स्टाफ आलोक नेहरा, रंजीत, सुखपाल, विशाल, राहुल तोमर और गोवर्धन शर्मा का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।
कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य ने सभी का आभार व्यक्त किया। अतिथियों, शिक्षकों और एनसीसी कैडेट्स ने सामूहिक रूप से जलपान कर कार्यक्रम का समापन किया।

