गाजियाबाद (शिखर समाचार)। थाना शालीमार गार्डन पुलिस ने क्षेत्र में चल रहे अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़ सोमवार को कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में महिला संचालिका आरती और 2 अभियुक्त विपिन व शोयब शेख को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से 4 महिलाओं को रेस्क्यू भी किया। इसके अलावा आपत्तिजनक सामग्री भी मौके से बरामद की गई।
सूचना पर पुलिस की छापेमारी और रेस्क्यू ऑपरेशन
सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि गाजियाबाद में पुलिस द्वारा सर्च एवं रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। शालीमार हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में देह व्यापार चलने की सूचना मिली थी, जिसके बाद थाना अध्यक्ष शालीमार गार्डन और पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान अनैतिक देह व्यापार में लिप्त 4 पीड़ित महिलाओं को रेस्क्यू किया गया। साथ ही महिला संचालिका और 2 अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार कर आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई।
नौकरी के लालच में फंसाकर कराया जा रहा था कार्य
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/
पुलिस पूछताछ में अभियुक्ता ने बताया कि वह नौकरी का लालच देकर महिलाओं को इस कार्य में धकेलती थी। ग्राहकों से मोटी रकम वसूल की जाती थी, जिसमें से कुछ हिस्सा महिलाओं को दिया जाता था।
पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। साथ ही पकड़े गए सभी लोगों का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है।
