रबूपुरा (शिखर समाचार)। यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार को तेज़ रफ्तार के चलते एक भीषण सड़क हादसा हुआ। जीरो प्वाइंट से लगभग 26 किलोमीटर दूर, एटीएस सोसाइटी के पास दो कारों की जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें एक स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर पलट गई और उसकी चपेट में एक बाइक सवार भी आ गया। इस हादसे में कुल चार लोग घायल हुए हैं।
सूत्रों के अनुसार, स्कॉर्पियो कार जेवर
सूत्रों के अनुसार, स्कॉर्पियो कार जेवर से नोएडा की ओर जा रही थी। तभी पीछे से आ रही दूसरी कार ने इसे जोरदार टक्कर मारी, जिससे स्कॉर्पियो पलट गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बाइक सवार भी हादसे की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हुआ।
घायलों को तुरंत ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका उपचार जारी है। फिलहाल, देर शाम तक किसी भी पक्ष द्वारा पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
