गाज़ियाबाद (शिखर समाचार)। आईटीएस मोहन नगर में ‘यंग इंडिया मंथन सीरीज़’ के दूसरे सत्र का आयोजन किया गया। इस पहल का उद्देश्य छात्रों को शासन, प्रशासन और लोकसेवा से जुड़े प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों से संवाद का अवसर प्रदान करना है।
कार्यक्रम का शुभारंभ और दीप प्रज्वलन
कार्यक्रम का शुभारंभ आईटीएस के वाइस चेयरमैन अर्पित चड्ढा, मुख्य अतिथि एवं वक्ता क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी अनुज स्वरूप (आईएफएस), डायरेक्टर (पीआर) सुरेंदर सूद, यूजी कैंपस की प्रिंसिपल डॉ. नैंसी शर्मा, आईटीएस स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के निदेशक डॉ. अजय कुमार तथा निदेशक डॉ. सुनील कुमार पांडेय ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।
‘यंग इंडिया मंथन सीरीज़’ की परिकल्पना आईटीएस द एजुकेशन ग्रुप के वाइस चेयरमैन अर्पित चड्ढा के नेतृत्व में की गई है, जिसका उद्देश्य छात्रों को विभिन्न क्षेत्रों के सफल पेशेवरों से संवाद का मंच प्रदान करना है।
अनुज स्वरूप ने साझा किए अनुभव
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/narayani-sena-held-a-protest-at-jantar-mantar/
मुख्य वक्ता अनुज स्वरूप ने “ट्रांजीशन फ्रॉम एस्पिरैंट टू एम्बेसडर: द एवोलूशन ऑफ एन इंडियन फॉरेन सर्विस ऑफिसर” विषय पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने छात्रों को भारतीय विदेश सेवा अधिकारी बनने की प्रक्रिया, सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी और वैश्विक मंचों पर भारत का प्रतिनिधित्व करने के अनुभवों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राजनयिक की भूमिका राष्ट्रीय हितों की रक्षा, अंतरराष्ट्रीय साझेदारियों को मजबूत बनाने और विदेशों में भारतीय नागरिकों की सहायता करने में महत्वपूर्ण होती है।
इस अवसर पर अर्पित चड्ढा ने अनुज स्वरूप को शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा छात्रों से अनुभवी व्यक्तित्वों से सीख लेने और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में डायरेक्टर (पीआर) सुरेंदर सूद ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया। इस दौरान आईटीएस ग्रुप के चेयरमैन डॉ. आर.पी. चड्ढा, अकादमिक डीन डॉ. विदुषी सिंह, इवेंट कोऑर्डिनेटर डॉ. नीरजा आनंद, डॉ. वंचन त्रिपाठी, प्रो. नूपुर सिद्ध सहित अध्यापकगण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
