स्कूल चलो अभियान : नवीन शैक्षिक सत्र को लेकर जागरूकता रैली के साथ कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
School Chalo Abhiyan: An awareness rally was organized along with a program to mark the new academic session IMAGE CREDIT TO INFORMATION DEPARTMENT

गाजियाबाद (शिखर समाचार)।
स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत नवीन शैक्षिक सत्र 2026-27 का शुभारंभ अत्यंत उत्साह, गरिमा एवं जनभागीदारी के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम ने शिक्षा के प्रति जागरूकता, सामाजिक उत्तरदायित्व और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के प्रति सामूहिक संकल्प का एक सशक्त संदेश पूरे जनपद में प्रसारित किया।

शिक्षा को राष्ट्र निर्माण की नींव बताया

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-ncr-ghaziabad-news-yamuna-river-rise-threatens-loni-villages-and-crops-submerged-24019250.html

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुनील शर्मा, कैबिनेट मंत्री (इलेक्ट्रॉनिक्स एवं प्रौद्योगिकी विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार) उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल ज्ञान का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की सबसे सशक्त नींव है। हर बच्चे को विद्यालय से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। सरकार शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर नवाचार और संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

जन-आंदोलन बनाने का आह्वान

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल ने कहा कि जब एक बच्चा शिक्षित होता है, तो एक परिवार, एक समाज और अंततः पूरा राष्ट्र सशक्त होता है। उन्होंने सभी अधिकारियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों से आह्वान किया कि वे बच्चों को विद्यालय से जोड़ने के इस अभियान को जन-आंदोलन का रूप दें।

अभियान की रूपरेखा प्रस्तुत

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/decorated-a-government-school-with-her-salary/

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओ. पी. यादव ने स्कूल चलो अभियान की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी, विभिन्न विभागों के सम्मानित अधिकारीगण, विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment