सेवियर पार्क सोसाइटी में नव वर्ष और क्रिसमस पर हुआ भव्य आयोजन, क्षेत्रीय समस्याओं पर भी हुआ ध्यान

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Saviour Park Society organised a grand celebration on New Year and Christmas, and also addressed regional issues IMAGE CREDIT TO सोसाइटी

गाजियाबाद (शिखर समाचार) सेवियर पार्क सोसाइटी मोहन नगर में नव वर्ष और क्रिसमस के उपलक्ष्य में एक भव्य और रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सोसाइटी के वरिष्ठ नागरिकों, गणमान्य व्यक्तियों और बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और उत्सव का आनंद उठाया। कार्यक्रम में सुलेखा, महासचिव नरेंद्र तोमर, आजाद पवार, जीतू पंडित, राजेश गुप्ता, सतीश गर्ग, जी पी गुप्ता, साध्वी पराशर सहित अनेक लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

सम्मान के मंच से उठी आवाज़: साहिबाबाद की जमीनी समस्याओं पर खुलकर बोले प्रमोद राणा

ALSO READ:https://www.aajtak.in/uttar-pradesh/story/ghaziabad-loni-retired-air-force-shot-dead-lclk-dskc-2423607-2025-12-26

इस दौरान साहिबाबाद आरडब्ल्यूए महासंघ के संयोजक प्रमोद राणा को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करते हुए प्रमोद राणा ने सोसाइटी निवासियों के समक्ष क्षेत्र की कई गंभीर समस्याओं का विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि पूरे साहिबाबाद क्षेत्र की सड़कें टूटी हुई हैं, पार्कों की स्थिति उपेक्षित है, नाले और नालियां जर्जर हो चुकी हैं तथा जगह-जगह कूड़े के ढेर पड़े हैं। उन्होंने यह भी बताया कि पीने का पानी केवल कुछ ही इलाकों में आता है और वह भी गंदा है।

प्रमोद राणा ने बताया कि महासंघ ने पूरे क्षेत्र में सभी निवासियों तक स्वच्छ गंगा जल उपलब्ध कराने के लिए हस्ताक्षर अभियान शुरू किया है। इस अभियान में सेवियर पार्क सोसाइटी की एओए टीम ने महासंघ का समर्थन करते हुए यह वादा किया कि वे प्रत्येक समस्या के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाएंगे और अधिक से अधिक हस्ताक्षर जमा कराएंगे। महासंघ द्वारा एक प्रस्ताव तैयार कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंपा जाएगा, ताकि गंगा जल की समस्या का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके। इस अवसर पर महासंघ के सदस्य सुजीत कुमार, विरेंद्र कुमार, नंदकिशोर लोधी, विपिन तलवार, प्रीति सिंह, पवन कुमार, प्रवीण कुमार सहित कई अन्य सदस्य भी मौजूद रहे और कार्यक्रम की सफलता में योगदान दिया।

Share This Article
Leave a comment