गाजियाबाद (शिखर समाचार)। मिशन शक्ति अभियान के तहत लगातार गाजियाबाद में कार्यक्रम का आयोजन कर बालिकाओं और महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है। अभियान के तहत शुक्रवार को एसबीएन स्कूल नंदग्राम में जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। अभियान के तहत स्कूल में मौजूद सभी छात्राओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक किया गया। इतना ही नहीं अपने आसपास के इलाकों में अन्य महिलाओं और छात्राओं को भी उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करने की प्रेरणा दी गई। एसीपी उपासना पाण्डेय ने बताया कि स्कूली छात्राओं का जागरूक होना बहुत ज्यादा जरूरी है। वह अपने कार्यक्षेत्र के अलावा अपने घर परिवार के लोगों को भी जागरुक कर सकती है। उनसे प्रेरणा लेकर अन्य लोग भी जागरूक हो सकते है। उन्होंने बताया कि महिलाओं और छात्राओं का जागरूक होना बहुत ज्यादा आवश्यक है। उनके जागरूक होने से जहां घरेलू हिंसा काम हो सकती है, वही महिला अपराधों में भी कमी लाई जा सकती है। गाजियाबाद कमिश्नर पुलिस लगातार जागरूकता अभियान चलाकर महिलाओं और छात्राओं को जागरुक कर रही है एवं यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, जिससे महिला संबंधित अपराधों में कमी लाई जा सके।
