हापुड़ (शिखर समाचार)। थाना धौलाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में रोड रोलर की चपेट में आने से रिटायर्ड पोस्टमैन चतर सिंह यादव की मौत हो गई, जिससे पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
सड़क हादसे में हुई मौत
प्राप्त जानकारी के अनुसार, निधावली गांव निवासी चतर सिंह यादव देर शाम अपनी मोपेड से घर लौट रहे थे। इसी दौरान नहर की पटरी पर चल रहे सड़क निर्माण कार्य के बीच वे रोड रोलर की चपेट में आ गए। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
गांव में शोक और श्रद्धांजलि
ALSO READ: https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/
घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। ग्राम प्रधान भरत ने बताया कि चतर सिंह यादव मिलनसार एवं सरल स्वभाव के व्यक्ति थे, जिनका गांव में विशेष सम्मान था। उनकी आकस्मिक मृत्यु से पूरे क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है।
