शामली (शिखर समाचार)।
21 से 24 फरवरी तक तिरंगा शूटिंग एकेडमी, गंगानगर मेरठ में आयोजित तिरंगा शूटिंग चैंपियनशिप में शामली राइफल क्लब के प्रशिक्षु निशानेबाज ऋषभ चौधरी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जनपद का नाम रोशन किया।
शानदार प्रदर्शन और पुरस्कार
ऋषभ चौधरी ने एयर पिस्टल आईएसएसएफ यूथ वर्ग में 600 में से 577 अंक प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया और स्वर्ण पदक हासिल किया। इसके अतिरिक्त एयर पिस्टल आईएसएसएफ वर्ग के फाइनल मुकाबले में उन्होंने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए आयोजन समिति की ओर से उन्हें मेडल, ट्रॉफी और 5100 रुपये नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस वर्ग में प्रथम स्थान अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज मनदीप चौहान, मेरठ ने प्राप्त किया।
क्लब और खिलाड़ियों का स्वागत
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/ghaziabad-municipal-corporation-will-spray/
प्रतियोगिता से लौटने पर पदक विजेता खिलाड़ियों का शामली राइफल क्लब में जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर क्लब कोच मुकेश चौधरी सहित अभिनव निर्वाल, जतिन निर्वाल, वंश चौधरी, सुधीर सैनी, अक्षय खाटीयान, कनक सैनी, शौर्य शर्मा, विशेष कुमार, रौनक तोमर और सौरभ कुमार मौजूद रहे। ऋषभ की इस उपलब्धि से शामली राइफल क्लब के खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है।
