जेएसजेबी 2.0 : सीडीओ की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
JSJB 2.0: Review Meeting Held Under the Chairmanship of CDO IMAGE CREDIT TO INFORMATION DEPARTMENT

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। दुर्गावती देवी सभागार विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल की अध्यक्षता में राष्ट्रीय जल मिशन के अन्तर्गत जल संचयन- जल भागीदारी (जेएसजेबी 2.0) की समीक्षा बैठक हुई, जिसका संचालन रिचा गौतम तकनीकी अधिकारी/ वैज्ञानिक सी केन्द्रीय भूमि जल बोर्ड उत्तरी क्षेत्र, लखनऊ द्वारा की गयी।बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित किया कि जिन विभागों द्वारा (जेएसजेबी 2.0) के अन्तर्गत किये गये जल सरक्षण के कार्यों हेतु बनाये गये स्ट्रेक्यरों की सूचना दिये गये प्रपत्र के अनुसार प्राप्त नही हुई है। वह त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रत्येक रुप में प्रेषित किया जाये।

हैण्डपंपों आंकाक्ष व देशान्तर सहित चिन्हित करते हुए

ALSO READ:https://www.amarujala.com/delhi-ncr/ghaziabad/cold-wave-today-yellow-alert-for-fog-again-from-tomorrow-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-802437-2026-01-15?src=top-subnav

मुख्य विकास अधिकारी ने सभी विभागों ने गत वर्ष में पूर्ण रिचार्ज स्ट्रेक्चरों का रख-रखाव करवाते हुए उनकी फिडिंग पुन: पोर्टल पर किये जाने हेतु निर्देशित किया। मुख्य विकास अधिकारी महोदय ने (जेएसजेबी 2.0) के अन्तर्गत भविष्य में किये जाने वाले जल संरक्षण के कार्यों की वर्ष 2025-2026 एवं 2026-27 की कार्य योजना बनाने हेतु आने वाले सप्ताह, विभाग वार प्रेषित करने के निर्देश प्राप्त हुए है। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी ग्राम पचायतों एवं नगर पालिकाओं एव नगर पचायतों में मृत बोरवेलो / हैण्डपंपों आंकाक्ष व देशान्तर सहित चिन्हित करते हुए सूची प्रेषित किये जाने के निर्देश प्राप्त हुए है। बैठक में सृष्टि जायसवाल नोडल अधिकारी, जिला भूगर्भ जल प्रबन्धन परिषद, गाजियाबाद व गाजियाबाद विकास प्राधिकरण, नगर पालिका परिषद-मुरादनगर, उद्यान विभाग, गाजियाबाद, कृषि विभाग, भूमि संरक्षण, जिला कृषि, शिक्षा विभाग, सीडब्ल्यूसी, नगर निगम जलकल, गाजियाबाद, लघु सिंचाई विभाग, पंचायती राज विभाग, जल निगम ग्रामीण, सीडीटू, लोक निमार्ण विभाग, वन विभाग सहित सम्बंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment